{"_id":"9caaa41f7edd0d4a0d86328e5d096391","slug":"property-tax-property-protest-nagar-nigam-panchkula-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"'टैक्स भरने की तारीख बढ़ाए पंचकूला नगर निगम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'टैक्स भरने की तारीख बढ़ाए पंचकूला नगर निगम'
अमर उजाला, कालका
Updated Mon, 25 Nov 2013 06:47 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम पंचकूला छूट के साथ प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए 25 नवंबर की अंतिम तारीख के बारे में सही ढंग से प्रचार नहीं कर पाया, इसलिए इस तिथि को बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
इनेलो के कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने लोगों को होने वाली परेशानी के लिए निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए इस तिथि को और दो माह बढ़ाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि शहर में करीब 30 बैंक शाखाओं में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए अधिकृत किया गया है, लेकिन आज भी लोग इन शाखाओं के नाम से अनजान हैं। यदि समय नहीं बढ़ाया गया तो लोगों को 18 प्रतिशत ब्याज और सरचार्ज अलग से भरना होगा।
विज्ञापन
इनेलो विधायक ने कहा कि पंचकूला, अमरावती व उसके आसपास के क्षेत्र समेत करीब 9000 प्लैट है, जिनमें हजारों लोग रहते हैं। इनका टैक्स आम कोठियों की बजाय काफी ज्यादा है और प्लैटों में रहने वाले लोगों के लिए यही आर्थिक बोझ के रूप में खटक रहा है।
विज्ञापन
इसलिए सरकार व निगम को चाहिए कि वे प्लैटों में रहने वाले लोगों को भी कोठियों के बराबर हाउस टैक्स की श्रेणी में शामिल करें।