{"_id":"d2fab8e913081a1df1d15f5764fa6ba6","slug":"property-tax-nagar-nigam-housing-board-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वालों के लिए राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वालों के लिए राहत
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 20 Dec 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की बैठक में प्रापर्टी टैक्स जमा कराने के प्रस्ताव को एक महीना बढ़ाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। अब इसे प्रशासन के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
प्रशासन जिस तारीख से मंजूरी देगा, उससे एक महीना का समय मिलेगा। हालांकि कई सदस्यों ने इसकी तारीख 31 मार्च तक बढ़ाने की बात कही। वहीं दक्षिणी सेक्टरों में घरों में हैंडपंप लगाने का एजेंडा भी पास कर दिया गया।
हैंड पंप का पानी कपड़े धोने, बगीचों की सिंचाई, कार धोने के काम में आएगा। इस पर अगली बैठक में विस्तृत एजेंडा आएगा। हैंडपंप लगाने पर नगर निगम किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं करेगा।
विज्ञापन
पार्षद प्रदीप छाबड़ा ने सदन में चर्चा के दौरान कहा कि संपर्क सेंटर में प्रापर्टी टैक्स जमा कराने में लोगों को परेशानी हो रही है। सॉफ्टवेयर ठीक नहीं है। बैठक में यह भी कहा गया कि 125 वर्ग यार्ड के कम प्लॉट पर कोई प्रॉपर्टी टैक्स नहीं लगेगा।
वहीं बिटुमन (डांबर) की कीमतों में कुछ समय में ही दुगने का अंतर होने के कारण सड़क से संबंधित कई एजेंडों को टाल दिया गया। यह एजेंडा बाद में आएगा।
हालांकि विपक्षी भी इसे पास करने को तैयार थे लेकिन मनोनीत पार्षद सुरिंदर बहगा ने इनके एस्टीमेट को देखा और बहस के दौरान इसके रेट के अंतर समझाए।
नगर निगम ने रैन बसेरा भी बनाने का फैसला लिया है। बैठक के दौरान पूरक एजेंडा पर रैन बसेरे के निर्माण पर चर्चा हुई। इसकी विस्तृत रिपोर्ट अगले बैठक में आएगी।