{"_id":"9fa8872c4fbc74c6ef08ed33edbbdcb8","slug":"property-tax-increase-to-submission-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए बढ़ाएं तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए बढ़ाएं तारीख
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 07 Nov 2013 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रापर्टी टैक्स जमा कराने की आखिरी तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, करदाताओं की टेंशन बढ़ती जा रही है। टैक्स जमा कराने के लिए जितनी कैटगरी बनाई गई है, उनमें कई ऐसी हैं जिनके भुगतान के लिए अब भी संशय बरकरार है।
यही वजह है कि अब तक सिर्फ 10-15 फीसदी लोगों ने टैक्स जमा कराए हैं, जबकि 25 नवंबर तक भुगतान करने पर ही 30 फीसदी की छूट दी जाएगी।
ऐसे में करदाताओं ने इस निर्धारित अवधि को बढ़ाने की मांग शुरू कर दी है। उनकी दलील है कि नोटिफिकेशन में 45 दिनों का वक्त दिया गया, लेकिन पंचकूला नगर निगम के दायरे में आने वालों को करीब 15 दिन बाद टैक्स जमा कराने की सुविधा मुहैया कराई गई।
यह है दलील
नगर सुधार सभा पंचकूला के चेयरमैन तरसेम गर्ग सहित अन्य लोगों ने कहा कि पंचकूला के लोगों को छूट का लाभ लेने के लिए जितना कम समय मिला है, वैसे में टैक्स जमा कराने की तारीख बढ़ाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
पिछले एक वर्ष का टैक्स जमा कराने के लिए 10 नवंबर की तारीख दी गई है, जबकि पिछले चार वर्षों का बकाया टैक्स का भुगतान करने के लिए 25 नवंबर आखिरी तारीख है।
उन्होंने कहा कि टैक्स जमा कराने को लेकर फौजियों, क्लीनिक मालिकों, पेट्रोल पंप मालिकों सहित कई ऐसे वर्ग हैं, जिनमें संशय बरकरार हैं। ऐसे में टैक्स जमा कराने की तारीख बढ़ाकर दिसंबर के पहले सप्ताह तक किया जाना चाहिए।
बहुत कम समय मिला लाभ लेने के लिए
सेक्टर-16 रेजीडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सुभाष पपनेजा ने भी टैक्स जमा कराने की तारीख बढ़ाए जाने की नगर निगम से मांग की है।
उन्होंने कहा कि 11 अक्तूबर को नोटिफिकेशन जारी किया गया और इसके मुताबिक ही टैक्स जमा कराने की आखिरी तारीख तय कर दी गई। लेकिन, पंचकूलावासियों के सामने समस्या इसलिए पैदा हो रही है, क्योंकि अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में टैक्स जमा कराने के लिए नगर निगम में काउंटर बनाए गए और बैंकों की शाखाओं को अधिकृत किया गया।
---------
80 हजार हैं करदाता
-जिले में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वालों की संख्या 70-80 हजार के बीच है।
-रोजाना औसतन 1100 लोग टैक्स जमा करा रहे हैं।
- बैंकों की 25 शाखाओं सहित नगर निगम में भी टैक्स जमा कराने के लिए काउंटर बनाए गए हैं।
-कई बिन्दुओं पर स्पष्ट जानकारी नहीं होने की वजह से भी दिक्कतें आ रही हैं।
-नोटिफिकेशन की तारीख के मुताबिक आखिरी तारीख तय कर दी गई, लेकिन जमा करने की प्रक्रिया की शुरुआत में हुई देरी से लोग परेशान हैं।