{"_id":"2c41b635aa73951c678e80093537602c","slug":"property-tax-collection-broken-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में टूटा रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में टूटा रिकार्ड
अमर उजाला मोहाली
Updated Fri, 29 Nov 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे-जैसे प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट की अंतिम सीमा नजदीक आ रही है, टैक्स की वसूली भी बढ़ती जा रही है। वीरवार को अब तक की रिकार्ड प्रॉपर्टी टैक्स वसूली हुई। शहर में नगर निगम द्वारा लगाए गए कुल 16 कैंपों में लोगों ने 45 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया। इस तरह अब तक करीब 1.70 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया जा चुका है।
निगम अधिकारियों को उम्मीद है कि अगले दो दिनों के दौरान बहुत ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया जाएगा। क्योंकि राज्य सरकार ने तीस नवंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर दस फीसदी छूट का ऐलान कर रखा है। ऐसे में निगम अधिकारियों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग छूट का फायदा उठाते हुए टैक्स जमा कराएंगे।
उधर, प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी जारी हैं। सिटिजंस वेलफेयर एंड डेवलपमेंट फोरम द्वारा जल्द ही फेज छह और पांच में रोष मार्च निकाला जाएगा। वहीं, फेज दो की रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। इसकी सुनवाई पर भी लोगों की नजरें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
फेज-7 में एक को होगा रोष मार्च
फेज-7 की सभी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों के पदाधिकारियों की मीटिंग एमडीएस सोढ़ी की प्रधानगी में हुई। इसमें को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया। इसका को-ऑर्डिनेटर अजमेर सिंह को बनाया गया है। मीटिंग में फैसला किया गया कि प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ सिटिजंस वेलफेयर एंड डेवलपमेंट फोरम द्वारा शरू किए गए संघर्ष में इलाके के लोग भी शामिल होंगे। फेज-7 में एक दिसंबर को शाम चार बजे टैक्स के खिलाफ रोष मार्च निकाला जाएगा। जोकि सेंट सोल्जर स्कूल के सामने से शुरू होकर सभी गलियों में जाएगा। लोगों ने कहा कि मोहाली में पंचकूला और चंडीगढ़ की तुलना में ज्यादा टैक्स लगाया जा रहा, जोकि गलत है। इस मौके एएन शर्मा, मोहन सिंह, नराता सिंह, आरएस बैदवान, कुलदीप सिंह, निरंजन सिंह, बलकरन सिंह भाटी, हरजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह और गगनदीप सिंह भी मौजूद थे।