फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Promised to come soon after audit, but...

ऑडिट कर जल्द आने का किया था वादा, पर...

Sat, 18 Dec 2021 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Promised to come soon after audit, but...
चंडीगढ़। ऑडिटर जगदीश मलिक वीरवार की दोपहर घर में अपने परिवार से कहकर निकले थे कि वह जल्द ऑडिट कर लौट आएंगे। घर पर परिवार इंतजार कर रहा था और उनकी मौत की खबर परिजनों के पास पहुंची। खबर मिलते ही परिवार में जैसे मातम छा गया। रात को ऑडिटर का शव हिसार से सेक्टर-36 स्थित अस्पताल में पहुंचाकर मोर्चरी में रखवा दिया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। परिवार को सदमा न लगे, इसलिए पुलिस ने एक दिन बाद उन्हें घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

मूलरूप से रोहतक में सांपला रोड स्थित गांव खरावड़ के 51 वर्षीय जगदीश मलिक परिवार के साथ सेक्टर- 41 में रहते थे। उनका बेटा और बेटी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं जबकि पत्नी गृहिणी हैं। आमतौर पर जगदीश ऑडिट के लिए बाहर जाते रहते थे। परिजनों से वह कहकर निकले थे कि ऑडिट का काम खत्म कर जल्द लौटकर आएंगे। उन्हें हिसार में कुछ रजिस्ट्रियों की ऑडिट करनी है। शाम को धुंध ने हंसते खेलते परिवार के स्तंभ को छीन लिया। मानवीय पहलू को देखते हुए पुलिस ने वीरवार को हुए हादसे की सूचना परिजनों को शुक्रवार को दी। शव के पहुंचने तक रात के समय परिवार का कोई सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा था। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपेगी। उसके बाद उनका दाह संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed