Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Promise of a plot within two years, yet no possession even after years; now 7.75 lakh must be refunded.

Chandigarh News: दो साल में प्लॉट का वादा, वर्षों तक कब्जा नहीं<bha>;</bha> अब लौटाने होंगे 7.75 लाख

Sun, 01 Nov 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Promise of a plot within two years, yet no possession even after years; now 7.75 lakh must be refunded.
दो साल में प्लॉट का वादा, वर्षों तक कब्जा नहीं; अब लौटाने होंगे 7.75 लाख
विज्ञापन

चंडीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने स्काई रॉक सिटी सोसायटी को नौ फीसदी ब्याज सहित रकम लौटाने के दिए आदेश, मानसिक परेशानी और मुकदमे के खर्च के लिए 40 हजार रुपये भी देने होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। मोहाली में दो साल में प्लॉट का कब्जा देने का वादा कर रकम लेने के बावजूद सालों तक कब्जा नहीं दिया गया। इस पर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, चंडीगढ़ ने स्काई रॉक सिटी वेलफेयर सोसायटी को शिकायतकर्ता के 7.75 लाख रुपये नौ फीसदी सालाना ब्याज सहित लौटाने के आदेश दिए हैं। मानसिक परेशानी और मुकदमे के खर्च के लिए 40 हजार रुपये भी देने होंगे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार ने अधिवक्ता हितेंद्र कंसल के माध्यम से शिकायत दी थी। सोसायटी के टाउनशिप प्रोजेक्ट के विज्ञापन से प्रभावित होकर उन्होंने 20 अक्तूबर 2011 को सदस्यता ली और 10 हजार रुपये जमा किए। सोसायटी ने सरकार और गमाडा की मंजूरी होने तथा दो साल में कब्जा देने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें सेक्टर-111-112, मोहाली स्थित प्रोजेक्ट के पार्ट-दो में 100 वर्ग गज का प्लॉट नंबर 1156 अस्थायी रूप से आवंटित किया गया। उन्होंने किस्तों में कुल 7.75 लाख रुपये जमा करवाए। बाद में गमाडा की वेबसाइट से सोसायटी का लाइसेंस रद्द होने की जानकारी मिली। रकम मांगने पर भी भुगतान नहीं हुआ। आयोग ने कहा कि तय समय में कब्जा न देना सेवा में कमी है। सुनवाई में सोसायटी की ओर से कोई पेश नहीं हुआ। आयोग ने एकतरफा फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed