फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prolongation to diesel auto rickshaw drivers

अब 31 मार्च तक चल सकेंगे डीजल ऑटो

Fri, 31 Oct 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 31 Oct 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
Prolongation to diesel auto rickshaw drivers

यूटी प्रशासन ने वीरवार को डीजल ऑटो रिक्शा चालकों को फिलहाल राहत देते हुए उन्हें शहर में कुछ महीने की और मोहलत दे दी है। अब 31 मार्च, 2015 तक शहर में डीजल ऑटो चल सकेंगे।

विज्ञापन


पहले इन्हें 1 नवंबर तक का समय दिया गया था। इसके बाद 1 अप्रैल, 2015 से शहर में सिर्फ एलपीजी ऑटो ही चलेंगे। हालांकि 31 मार्च तक डीजल ऑटोरिक्शा चलाने के लिए प्रशासन ने कुछ शर्तें भी रखी हैं जो ऑटो चालकों को असमंजस में डाल सकती हैं।
विज्ञापन


वीरवार को प्रशासन ने ऑटो रिक्शा पॉलिसी पर बैठक बुलाई थी। बैठक में स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) के अफसरों के अलावा नगर निगम कमिश्नर और चंडीगढ़ पुलिस से डीआईजी भी उपस्थित थे। इसी बैठक में यह फैसला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं शर्तें
पहली शर्त:
केवल भारत स्टेज (बीएस)-3 इंजन वाले डीजल ऑटो ही चल सकेंगे जोकि पंचकूला और मोहाली से रजिस्टर्ड होंगे। ऑटोज में बीएस-3 डीजल इंजन 2010 के बाद लॉन्च हुआ था। यानी कि इससे पहले के डीजल ऑटो नहीं चल सकेंगे।

दूसरी शर्त: इस साल 31 दिसंबर तक सप्ताह में 5 दिन सोमवार से शुक्रवार तक सभी डीजल ऑटो चलेंगे। फिर शनिवार को वे ही ऑटो चलेंगे जिनके रजिस्ट्रेशन नंबर का आखिरी डिजिट इवन होगा और रविवार को वे ऑटो चल सकेंगे जिनके नंबर के आखिर में ऑड डिजिट होगा।

तीसरी शर्त: 1 जनवरी, 2015 से जिन ऑटो की रजिस्ट्रेशन इवन नंबर से होंगे, वे इवन डेट्स पर चल सकेंगे। जिनकी रजिस्ट्रेशन ऑड नंबर के होंगे, वे ऑड नंबर की तारीखों पर ही चलेंगे।

2009 में बैन हुए थे डीजल ऑटो
प्रशासन ने 2009 में ऑटो पॉलिसी बनाई थी जिसमें डीजल ऑटो पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बावजूद भी शहर में इस समय 10 हजार से ज्यादा ऑटो चल रहे हैं। केवल 2700 एलपीजी ऑटो ही चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड हैं। डीजल ऑटो पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए अब फिर से ऑटो पॉलिसी बनाई गई है।


ऐसे समझें इवन-ऑड का फंडा
0, 2, 4, 6, 8 इवन नंबर कहलाते हैं और 1, 3, 5, 7 और 9 ऑड नंबर। उदाहरण के तौर पर यदि आपके ऑटो का नंबर 3241 है यानी लास्ट में 1 है तो ये ऑड नंबर हुआ। यदि आपके ऑटो का नंबर 1234 है  आखिर में 4 है तो ये इवन नंबर हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed