फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Project 2017, chandigarh would be ideal for features like cashless

प्रोजेक्ट 2017: डिजिटल, कैशलेस जैसी सुविधाओं के लिए आदर्श होगा अपना शहर

Sun, 01 Jan 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Jan 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
Project 2017, chandigarh would be ideal for features like cashless
जीएमसीएच 32 अस्पताल - फोटो : ‌file photo
नए साल में जीएमसीएच-32 की इमरजेंसी का एक्सटेंशन किया जाएगा। इससे इमरजेंसी के ज्यादा से ज्यादा मरीजों को भरती किया जा सकेगा। मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट को साल 2017 तक तैयार करने का भी लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा जीएमसीएच-32 में सुपर स्पेशलिएल्टी ब्लॉक का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 -प्रोफेसर अतुल सचदेवा, डायरेक्टर जीएमसीएच-32


शहर में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें बर्ड वाचिंग साइट पर कुछ हट तैयार किए जाएंगे। ये हट ऐसे होंगे जानवर तो इन्हें नहीं देख पाएंगे, लेकिन लोग हट पर बैठकर जानवर को देख सकेंगे। माइग्रेटरी बर्ड्स के लिए रिजर्व जोन बनाए जाएंगे। बैटरी संचालित गाड़ी को बढ़ावा देने के लिए रोड टैक्स माफ करने जैसी योजनाएं लाई जाएंगी। इस साल भी ढाई से तीन लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

-संतोष कुमार, आईएफएस डायरेक्टर पर्यावरण डिपार्टमेंट

सेक्टर -16 हास्पिटल में आईसीयू बनाने का लक्ष्य रखा गया है। छह बेड का आईसीयू तैयार किया जा रहा है। स्कूलों में योगा क्लासेस शुरू की जाएंगी। मुफ्त दवाएं और डिस्पेंसरी में लैब की सुविधा भी इस साल से शुरू की जाएगी। इसके अलावा जो भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं, उसे भी इसी साल तक खत्म करने की कोशिश रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राकेश कश्यप, डीएचएस चंडीगढ़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन का संकल्प

Project 2017, chandigarh would be ideal for features like cashless
नए साल में शहर में फिल्म सिटी प्रोजेक्ट सिरे चढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर काम काफी तेजी से आगे बढ़ेगा। बिजली और पानी 24 घंटे उपलब्ध कराने का प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है। 
किरण खेर, सांसद चंडीगढ़ 

आने वाले नए वर्ष में शहरवासियाें को स्पोर्ट्स और मेडिकल की बेहतरीन सेवाएं देने की कोशिश रहेगी। मनीमाजरा में सबसे बड़ा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। वहीं सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नया बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम बन चुका है। वहीं सेक्टर-43 में बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का सोमवार को उद्घाटन किया जा रहा है।
- केप्टन करनैल सिंह, यूटी स्पोर्ट्स डॉयरेक्टर 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन का संकल्प
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि नए साल से पहले शहर के मतदाताओं ने जो उनके कंधों पर जिम्मेदारी रखी है उस पर वह  संकल्प करते है उस जिम्मेदारी को पहले से ज्यादा मेहतन करके पूरी करेंगे। शहर के रुके हुए प्रोजेक्ट्स और लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed