फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Progressive Punjab: MOU for Million investment

117 कंपनियां करेंगी 65 हजार करोड़ का निवेश

Tue, 10 Dec 2013 08:11 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 10 Dec 2013 08:11 PM IST
विज्ञापन
Progressive Punjab: MOU for Million investment
पंजाब सरकार द्वारा आयोजित पहला इन्वेस्टर्स सम्मिट ‘प्रोग्रेसिव पंजाब’ मंगलवार को संपन्न हो गया।
विज्ञापन


दो दिनों के दौरान कुल 117 कंपनियों ने राज्य सरकार के साथ 65 हजार करोड़ रुपये के निवेश के संबंध में एमओयू साइन किए।

डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने ऐलान किया कि अगला प्रोग्रेसिव पंजाब सम्मिट 9-10 दिसंबर-14 को लुधियाना में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने सम्मिट में आने के लिए निवेशकों का तहे-दिल से शुक्रिया अदा किया।

इंडियन बिजनेस स्कूल ऑडिटोरियम में समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि सम्मिट के दौरान एमओयू नहीं, बल्कि मेमोरेंडम ऑफ कमिटमेंट साइन किए गए।

सरकार ने जो कहा है, वह बिल्कुल पक्का है। वहीं, बड़े कॉरपोरेट दिग्गज खुद कह कर गए हैं कि वे निवेश करेंगे। इसलिए इन प्रोजेक्ट्स को समय से सिरे चढ़ाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने वादा किया कि वह और डिप्टी सीएम खुद एक-एक ग्रुप से मिल कर प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा करेंगे। सम्मिट की सफलता से उत्साहित बादल ने भाग मिल्खा भाग की तर्ज पर भाग पंजाब भाग का नारा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब को देश ही नहीं दुनिया का ‘मोस्ट फेवर्ड इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन’ बनाएंगे। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि इससे पहले कोई सूबा तीन महीने के समय में ऐसा सम्मिट नहीं आयोजित कर सका है।

यह सम्मिट हर साल आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed