फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Professor SK Mehta appointed Vice Chancellor of Ladakh University

प्रोफेसर एसके मेहता बने लद्दाख यूनिवर्सिटी के कुलपति

Mon, 09 Aug 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Professor SK Mehta appointed Vice Chancellor of Ladakh University
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के रयायन विज्ञान विभाग के पूर्व चेयरमैन और सैफ/सीआईएल के निदेशक रह चुके प्रो. एसके मेहता को लद्दाख विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। उन्हें तीन वर्ष के लिए कुलपति का पदभार सौंपा गया है। चंडीगढ़ रीजन इनोवेशन नॉलेज कलस्टर, गियान व यूजीसी के सीएस के को-ऑर्डिनेटर के तौर पर भी उन्होंने बेहतरीन कार्य किया है।
विज्ञापन

डॉ. मेहता के अंतरराष्ट्रीय जर्नल में करीब 360 लेख प्रकाशित हैं। वहीं 8400 के करीब साइटेशन और 15 के करीब किताबें लिखी हैं। उन्होंने डीएसटी, सीएसआई और यूजीसी की राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य के तौर पर भी काम किया है। उन्हें हरियाणा के विज्ञान रत्न अवार्ड से नवाजा जा चुका है। कई बार दाद और जेएसपीएस फेलोशिप मिली है। केमिकल रिसर्च सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से कांस्य पदक, रोयल सोसायटी ऑफ केमिस्ट्री यूके की ओर से एसटीई अवार्ड और इंडियन काउंसिल ऑफ केमिस्ट की ओर से प्रो. डब्ल्यू मलिक मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रो. मेहता ने 10 पोस्ट डॉक्टरल, 45 पीएचडी और 50 परास्नातक विद्यार्थियों को गाइड किया है। प्रो. मेहता ने नेनो इलेक्ट्रोकेमिकल सेंसर, सिंथेसिस और सेमिकंडिक्टिंग नेनोपार्टिकल्स एप्लीकेशन और कॉलिडिएल केमिस्ट्री क्षेत्र में शोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed