फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Professor Nahar Take Over Charge as DSW of Punjab University after High Court Decision

हाईकोर्ट से पीयू को झटका, प्रो. नाहर ने संभाला डीएसडब्ल्यू का चार्ज, बोले- शांतिपूर्ण चुनाव लक्ष्य

Wed, 04 Sep 2019 09:56 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 04 Sep 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
Professor Nahar Take Over Charge as DSW of Punjab University after High Court Decision
प्रो. नाहर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी को झटका, पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रो. इमैनुअल नाहर ने डीएसडब्ल्यू का कार्यभार दोबारा संभाल लिया। उन्हें यह कार्यभार डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल एवं पूर्व डीएसडब्ल्यू डॉ. जगत भूषण ने सौंपा। प्रो. नाहर ने कहा, बहुत कम समय में डॉ. जगत ने बेहतर कार्य कर एक नजीर पेश की है।
विज्ञापन


डीएसडब्ल्यू का काम आसान नहीं है, लेकिन डॉ. जगत ने काम जल्द सीखा और उनके कार्य पर कोई उंगली भी नहीं उठी। इनके अलावा प्रो. नीना कप्लास ने भी डीएसडब्ल्यू वीमेन का कार्यभार संभाला। यह कार्यभार उन्हें पूर्व डीएसडब्ल्यू वीमेन डॉ. नंदिता सिंह ने सौंपा।
विज्ञापन


कार्यभार ग्रहण करने के दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि चुनाव प्रक्रिया जो बना दी गई है उसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। डॉ. जगत भूषण ने जो कमेटियां बनाई हैं उसमें भी बदलाव नहीं होगा। चुनाव की प्रक्रिया को बाधित नहीं करना है, जो तैयारियां नहीं हो पाई हैं वह पूरी की जाएंगी। इस दौरान कार्यालय में मिष्ठान भी वितरित किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान सीनेटर डॉ. नवदीप गोयल भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने किया स्वागत
डीएसडब्ल्यू प्रो. इमैनुअल नाहर के कार्यभार ग्रहण करने के बाद उनका स्वागत विभिन्न संगठनों के विद्यार्थियों ने किया। इन विद्यार्थियों ने प्रो. नाहर को हटाए जाने के बाद प्रोटेस्ट किया था। विद्यार्थियों ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है।

 

इसलिए पीयू को मिला झटका

हाईकोर्ट ने कहा कि सीनेट की मीटिंग के मिनट्स पर सिर्फ वीसी के हस्ताक्षर हैं और किसी के नहीं। पीयू ने कहा कि बैठक के मिनट्स एक महीने में सभी सदस्यों के पास मंजूरी के लिए भेजे जाते हैं। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि बेहतर होगा कि पहले सीनेट की 22 अगस्त को हुई इस बैठक के मिनट्स पर सदस्यों के हस्ताक्षर हों ताकि तय हो कि बैठक में जो भी निर्णय लिया गया है उससे सभी सहमत हैं।

सीनेट की अगली बैठक तक प्रो इमैन्युअल नाहर बने रहेंगे डीएसडब्ल्यू
पीयू के वीसी द्वारा डीएसडब्ल्यू पद से हटाने के मामले में प्रो इमैन्युअल नाहर को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने 16 सितंबर तक उन्हें डीएसडब्ल्यू बनाए रखने और पीयू को 7 दिन के भीतर सीनेट की बैठक बुला डीएसडब्ल्यू पद पर नए सिरे से निर्णय लेने के आदेश दिए हैं।

हाईकोर्ट ने यह साफ़ कर दिया है कि यह आदेश इन दोनों याचिकाओं पर हाईकोर्ट के अंतिम फैसले पर ही निर्भर करेंगे प्रो इमैन्युअल नाहर के अलावा पीयू की सीनेट के चार सदस्य प्रो केशव मल्होत्रा, प्रो नवदीप गोयल, डॉ इंदरपाल सिंह और प्रभजीत सिंह ने हाईकोर्ट में वीसी के आदेश को चुनौती दी थी।

याची ने कहा था कि 22 अगस्त को सीनेट की बैठक में वीसी ने सीनेट के 48 सदस्यों की राय को दरकिनार कर प्रो. नाहर की जगह प्रो. जगत भूषण को डीएसडब्ल्यू नियुक्त कर दिया था। इस पर हाईकोर्ट ने पीयू को नोटिस जारी किया। जिस पर पीयू ने रिकार्ड सौंपा। रिकार्ड देखकर जस्टिस मोंगा ने कहा कि पीयू द्वारा सीनेट की कार्यवाही और हाईकोर्ट के समक्ष कार्यवाही की पेश डीवीडी में विरोधाभास है।

प्रो नाहर को एक्सटेंशन पर वोटिंग नहीं होने की बात कही जा रही है, जबकि डीवीडी में नजर आ रहा है कि 48 सदस्यों ने एक प्रस्ताव तैयार कर हस्ताक्षर करके दोपहर बाद सीनेट की बैठक में पेश कर दिया था। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि वोटिंग की बात ही नहीं हुई। पीयू द्वारा पेश रिकॉर्ड में इन 48 सदस्यों के हस्ताक्षर के प्रस्ताव का कोई जिक्र तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed