फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prof Prem Singh Chandumajra Interview

Interview: प्रेम सिंह चंदूमाजरा से पूछे गए 8 सवाल

Sun, 27 Apr 2014 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आनंदपुर साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, आनंदपुर साहिब Updated Sun, 27 Apr 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
Prof Prem Singh Chandumajra Interview

लोकसभा हलका श्री आनंदपुर साहिब से इस बार अकाली दल की ओर से पार्टी महासचिव प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा चुनाव मैदान में उतरे हैं।

विज्ञापन


उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सोनी से माना जा रहा है, वहीं चंदूमाजरा का कहना है कि वे अपना मुकाबला बसपा प्रत्याशी गायक केएम मक्खन से मानते हैं। चंदूमाजरा जहां पार्टी में सीनियर नेता हैं, वहीं सियासत में भी लंबे समय से लोगों की सेवा करते आ रहे हैं।

चंदूमाजरा अब तक छह चुनाव लड़ चुके हैं। इनमें से वे तीन में विजयी रहे जबकि तीन चुनाव में उन्हें हार मिली। इस सीट पर उन्हें विरोधियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। जगजीत सिंह ने उनसे बातचीत कर उनकी योजनाएं और एजेंडे के बारे में जाना। उनसे बातचीत के मुख्य अंश-

विज्ञापन

पहला सवाल

Prof Prem Singh Chandumajra Interview

सवाल: आप किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं?
जवाब:
मुख्य मुद्दा कांग्रेस द्वारा महंगाई तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना, कांग्रेस द्वारा अमीर लोगों की तिजोरियां भरना है। जनता के बीच भाईचारा कायम करना है। इसके अलावा मोदी के विकास मॉडल, विजन तथा पंजाब सरकार द्वारा करवाए विकास कार्यों को भी साथ लेकर चलेंगे।

दूसरा सवाल

Prof Prem Singh Chandumajra Interview

सवाल:  तीन चुनाव हारने के बाद इस बार क्या रणनीति होगी?
जवाब:
पहले मैं तीन चुनाव जीत भी चुका हूं। कांग्रेस के लाल सिंह, संतराम सिंगला तथा कैप्टन अमरिंदर को हरा चुका हूं। मेरा चुनाव हारने का मुख्य कारण पार्टी में फूट तथा सही वक्त पर टिकट न मिलना रहा है। इस बार चुनाव जरूर जीतेंगे।

विज्ञापन

तीसरा सवाल

Prof Prem Singh Chandumajra Interview

सवाल: दो बार महिला प्रत्याशियों से चुनाव हारने के बाद इस बार फिर चुनाव मैदान में महिला प्रत्याशी को कैसे देख रहे हैं?
जवाब:
कांग्रेसी प्रत्याशी अंबिका सोनी कभी चुनाव नहीं जीतीं। वह दो बार चुनाव लड़ी हैं और उसमें उनकी जमानत तक जब्त हो चुकी है। मैं तीन बार चुनाव जीत चुका हूं।

चौ‌था सवाल

Prof Prem Singh Chandumajra Interview

सवाल: हलके का मुख्य मुद्दा क्रशर इंडस्ट्री बंद होना है। हलके में कोई अन्य इंडस्ट्री न होने के कारण बेरोजगारों के लिए क्या करेंगे?

जवाब:
हलके में इंडस्ट्री न आने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। केंद्र ने पंजाब को इंडस्ट्री पैकेज नहीं दिया जबकि पड़ोसी राज्यों को पैकेज दिए गए।

इस कारण पंजाब के उद्योग हिमाचल में चले गए। पंजाब सरकार राज्य में इंडस्ट्री लाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही पंजाब में बड़ा निवेश किया जाएगा।

पांचवां सवाल

Prof Prem Singh Chandumajra Interview

सवाल: अकाली दल की चुनाव मुहिम को प्रभावित कर रहे नगर पंचायत नूरपुरबेदी की अधिसूचना रद्द न होने के मुद्दे को हल करने के लिए क्या किया जा रहा है?

जवाब:
यह मुद्दा हलके के विधायक डा. दलजीत सिंह चीमा की सहमति से हल कर लिया जाएगा।

छठा सवाल

Prof Prem Singh Chandumajra Interview
सवाल: चुनाव मैदान में आम आदमी पार्टी को कैसे देख रहे हैं?

जवाब:
आम आदमी पार्टी जो मुद्दे उठा रही है, वे अकाली दल के ही मुद्दे हैं। अकाली दल इनका हल कर रहा है।

सातवां सवाल

Prof Prem Singh Chandumajra Interview

सवाल: अगर आप चुनाव जीते तो क्या करेंगे?
जवाब: केंद्र में मोदी की सरकार बनने पर हलके में फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। मैंने पहले भी मंत्री बनने पर युवकों को नौकरियां दी हैं, अब भी रोजगार के साधन पैदा करने के लिए काम करूंगा। इसके अलावा कंडी क्षेत्र का विकास करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

आठवां सवाल

Prof Prem Singh Chandumajra Interview

सवाल: हलके में रेत-बजरी का मुद्दा अकाली दल के खिलाफ विरोधी पार्टियों काफी जोर-शोर से उठा रही हैं?

जवाब:
रेत-बजरी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। केंद्र के कारण ही परेशानियां खड़ी हुई हैं। केंद्र द्वारा फाइलों को देरी से पास करने के कारण ही लोग परेशान हुए हैं। केंद्र में मोदी की सरकार आने पर रेत-बजरी की कोई समस्या नहीं रहने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed