{"_id":"c64594260398322de211e3e65f32e245","slug":"production-warrant-of-narayan-sai-issue-judgment-reserved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायण साईं के प्रोडक्शन वारंट के मामले में फैसला सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायण साईं के प्रोडक्शन वारंट के मामले में फैसला सुरक्षित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Feb 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म मामले के गवाह पर हमला कराने के आरोप से घिरे आसाराम बापू के पुत्र नारायण साईं के प्रोडक्शन वारंट के खिलाफ याचिका के मामले में बुधवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के जस्टिस हरीपाल वर्मा की एकल बेंच ने पहले वारंट पर रोक लगा दी थी, लेकिन सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट करने पर वारंट के क्रियान्वयन पर लगाई रोक हटा ली गई थी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि वारंट पर रोक लगने के बाद पुलिस ने नारायण साईं को पानीपत जिला अदालत में पेश किया था। नारायण साईं ने इसे हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना करार दिया था। साथ ही उचित कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने कहा था कि जिस वक्त वारंट पर रोक लगी, पुलिस उससे पहले ही गुजरात जेल से नारायण साईं को लेकर हरियाणा के लिए रवाना हो चुकी थी।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस ने उक्त मामले में पूछताछ के लिए गुजरात से पानीपत लाने के लिए वहां की अदालत से नारायण साईं के प्रोडक्शन वारंट हासिल किए थे। इसे हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए नारायण साईं ने कहा था कि पूछताछ वीडियो कान्फ्रेंसिंग से भी हो सकती है। उसे हरियाणा लाने में सरकार का पैसा और वक्त भी लगेगा।