फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Procurement of Kharif crops will start from October 1 in Haryana

Haryana News: प्रदेश में खरीफ फसलों की खरीद एक अक्तूबर से होगी शुरू, 100 से अधिक मंडियों की व्यवस्था

Tue, 20 Sep 2022 01:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Sep 2022 01:26 AM IST
सार

प्रदेश में पर्याप्त संख्या में मंडियों की व्यवस्था की गई है। मूंग की खरीद के लिए 16 जिलों में 38 मंडियां, अरहर की खरीद के लिए 18 जिलों में 22 मंडियां, उड़द की खरीद के लिए सात जिलों में 10 मंडियां, मूंगफली की खरीद के लिए तीन जिलों में 7 मंडियां और तिल की खरीद के लिए 21 जिलों में 27 मंडियां खोली गई हैं।

विज्ञापन
Procurement of Kharif crops will start from October 1 in Haryana
मूंग की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में खरीफ फसलों की खरीद एक अक्तूबर से शुरू होगी। इस दौरान मूंगफली, अरहर, मूंग, उड़द और तिल की खरीद होगी। फसलों की खरीद के लिए प्रदेश में 100 से अधिक मंडियों की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में सोमवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही फसलों की खरीद के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि विपणन सत्र 2022-23 के दौरान मूंग की खरीद एक अक्तूबर से शुरू होगी और यह 15 नवंबर, 2022 तक जारी रहेगी। मूंगफली की खरीद एक नवंबर से 31 दिसंबर तक होगी। इसके अलावा, अरहर, उड़द और तिल की खरीद एक दिसंबर से शुरू होगी और 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। खरीफ फसलों की खरीद भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाएगी। हरियाणा राज्य भंडारण निगम और हैफेड के अलावा नैफेड द्वारा खरीफ फसलों की खरीद करेंगी।
विज्ञापन


बैठक में कृषि विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के आयुक्त पंकज अग्रवाल, कृषि विभाग के महानिदेशक हरदीप सिंह, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक सुजान सिंह, हरियाणा राज्य भंडारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. शालीन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीफ फसलों की निर्बाध खरीद के लिए 100 से अधिक मंडियों की व्यवस्था
खरीद सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में मंडियों की व्यवस्था की गई है। मूंग की खरीद के लिए 16 जिलों में 38 मंडियां, अरहर की खरीद के लिए 18 जिलों में 22 मंडियां, उड़द की खरीद के लिए सात जिलों में 10 मंडियां, मूंगफली की खरीद के लिए तीन जिलों में 7 मंडियां और तिल की खरीद के लिए 21 जिलों में 27 मंडियां खोली गई हैं। इस वर्ष मूंग की 41,850 मीट्रिक टन उत्पादन की संभावना है। इसी प्रकार, अरहर की 1044 मीट्रिक टन, उड़द का 364 मीट्रिक टन, तिल का 425 मीट्रिक टन और मूंगफली का 10,011 मीट्रिक टन उत्पादन होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed