{"_id":"6446dfa872e0ff875f0ed4b3","slug":"process-to-declare-14-shiromani-akali-dal-leaders-as-absconders-begins-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पूर्व अकाली सांसद चंदूमाजरा समेत 14 नेताओं को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पूर्व अकाली सांसद चंदूमाजरा समेत 14 नेताओं को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू
Tue, 25 Apr 2023 01:32 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:32 AM IST
सार
पुलिस के साथ हुए हाथापाई मामले में अदालत में आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए थे। इसके बावजूद उक्त आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए थे। अगर अब आरोपी अदालत में हाजिर नहीं होते हैं तो अदालत उन्हें भगोड़ा घोषित कर सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चंडीगढ़ जिला अदालत ने पुलिस के साथ हाथापाई के मामले में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा समेत पार्टी के 14 नेताओं को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर दिसंबर 2022 में चार्जशीट दाखिल की थी। जिन नेताओं के खिलाफ भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, उनमें चंदूमाजरा के अलावा कुका सिंह, रोहित शर्मा, परमजीत सिंह, जतिंदर सिंह, हरपाल सिंह, सतनाम सिंह, हरजोवन सिंह, जोवन सिंह, सुखबीर सिंह, जोगिंदर सिंह, नवजोत सिंह, मंदीप सिंह और संदीप सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
इस मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री समेत कुछ और नेता आरोपी बनाए गए हैं लेकिन आरोपियों की ओर से अदालत में अर्जी देकर पेशी से छूट देने की दरख्वास्त की गई थी। दरअसल, पुलिस के साथ हुए हाथापाई मामले में अदालत में आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए थे। इसके बावजूद उक्त आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए थे। अगर अब आरोपी अदालत में हाजिर नहीं होते हैं तो अदालत उन्हें भगोड़ा घोषित कर सकती है।
विज्ञापन
ये है मामला
जानकारी के अनुसार छह नवंबर 2021 को चंडीगढ़ में अकाली दल के कई नेता पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। नेता पंजाब में किसानों की मांगों और अन्य मसलों को लेकर पंजाब मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने की कोशिश में थे लेकिन पुलिस ने इन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इतने में इन नेताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने पुलिस के साथ हाथापाई भी की, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी पहुंचीं। उक्त मामले में पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर की शिकायत पर अकाली नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन