{"_id":"c19854d6ce16f0095bbcb25fd57e8b28","slug":"problems-of-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की समस्याएं दूर करने के लिए 14 को कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की समस्याएं दूर करने के लिए 14 को कैंप
अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 11 Dec 2013 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्राइमरी स्कूलों में काम रहे टीचरों व मुलाजिमों को अब शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विभाग ने 14 दिसंबर को फेज-2 के डीईओ दफ्तर में शिकायत निवारण कैंप आयोजित करने का फैसला लिया है। कैंप सुबह दस बजे से शुरू होकर एक बजे तक चलेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंटरी गुरजीत सिंह ने बताया कि कैंप में जिला स्तर पर हल हो सकने वाली समस्याओं को सुना जाएगा।
साथ ही पहल के आधार पर शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। इस दौरान सर्विस और रिटायर हो चुके मुलाजिम भी हिस्सा ले पाएंगे।
इस मौके जिला दफ्तरी अधिकारियों के अलावा तीनों ब्लॉकों के अफसर भी हाजिर रहेंगे।
डीईओ ने जिले के संबंधित प्राइमरी अध्यापकों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित दस्तावेजों की फोटो कापियां व सादे कागज पर लिखकर शिकायत दे सकते हैं।
उन्होंने मुलाजिमों से निश्चित तिथि को हाजिर होने के आदेश दिए हैं।