{"_id":"0065f8a158e52cafd82d694302238d09","slug":"problem-of-water-in-harmilap-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरमिलाप बाजार में दो दिनों से नही आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरमिलाप बाजार में दो दिनों से नही आया पानी
अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Mon, 02 Dec 2013 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरमिलाप की बाजार वाली गली में दो दिनों से पानी न आने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि कल शाम को नलों में पानी नही आया। सोमवार को पानी की जगंह बदबूदार पानी आया जो बिलकुल भी पीने लायक नही था।
लोगों ने मांग की है कि पानी की लाइन को चेक करवाया जाए ताकि वहां पर कोई बीमारी ना फैले।
बात करते हुए हरमिलाप नगर के वासूदेव सिंह, धर्मवीर, बलदेव, राम तीरथ, बृज मोहन ने बताया कि दो दिनों से बाजार वाली गली में पानी नही आ रहा है।
इस कारन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। रविवार को छुटी वाले दिन उन्हें कपडे़ धोने और घर की साफ सफाई करने में दिक्कत आई।
उन्होंने सोचा था कि चलो सुबह पानी आ जाएगा लेकिन आज सुबह भी पानी नही आया और वह नहाने से भी रह गए।
उन्होंने कहा कि पानी के पाइप की कहीं से लीकेज है और सीवरेज का पानी मिक्स हो कर नलों में आ रहा है उन्होंने मांग की है कि पानी की जांच करवाई जाए।
नगर काउंसिल के ईओपी एस सराओं ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नही है वह जल्द ही इसकी जांच करवाएंगे।