{"_id":"577e70d94f1c1b93477fad2c","slug":"problem-in-haryana-cm-manohar-lal-khattar-helicopter-during-taking-off","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जींद जाना था मुख्यमंत्री को, हेलीकॉप्टर ने पहले ही खड़े किए 'हाथ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद जाना था मुख्यमंत्री को, हेलीकॉप्टर ने पहले ही खड़े किए 'हाथ'
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Fri, 08 Jul 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के हेलीकॉप्टर में समस्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, शहर और वही जगह, जहां पिछली सरकार के मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर खराब हुआ, वहीं आज मौजूदा मुख्यमंत्री का भी उड़ान नहीं भर पाया। पायलट ने तीन बार प्रयास किया, लेकिन हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। ये जगह है पानीपत में मतलौडा अनाज मंडी।
इसी जगह पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आखिरी रैली में भी हेलीकॉप्टर खराब हुआ था। सीएम करीब 35 मिनट इंतजार करने के बाद सड़क मार्ग से जींद रवाना हो गए। स्थानीय प्रशासन ने हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए गारद तैनात कर दी है। पायलट ने अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है।
सीएम मनोहर लाल वीरवार को पानीपत के दो दिन के प्रवास पर थे। प्रवास के आखिरी दिन पानीपत के चारों विधानसभा क्षेत्र में जनसभा और कार्यक्रम रहे। परिवहन और आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार के हलके मतलौडा में मुख्यमंत्री राजकीय कॉलेज कन्या महाविद्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे।
विज्ञापन
यहां से सीएम को हेलीकॉप्टर से जींद जाना था। कार्यक्रम के बाद पायलट ने हेलीकॉप्टर उड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह उड़ान नहीं भर सका। उसने दो बार कोशिश की, लेकिन असफल रहा। बहुत देर इंतजार करने के बाद सीएम करीब चार बजे सड़क मार्ग से जींद चले गए।

पायलट ने तकनीकी टीम से साधा संपर्क
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से जाने के बाद पायलट ने तकनीकी टीम से संपर्क साधा और पूरी जानकारी दी। तकनीकी टीम ने जल्द ही आकर कमियों को दूर करने की बात कही।
पायलट के प्रसाद बांटने के बाद उड़ा था हेलीकॉप्टर
मतलौडा अनाज मंडी में मुख्यमंत्रियों के हेलीकॉप्टर का न उड़ पाने को लोग अंधविश्वास से भी जोड़ रहे हैं। मंडी के कुछ जानकारों का कहना है कि अनाज मंडी में पाथरी वाली माता की मढ़ी पर अब तक मुख्यमंत्री नहीं गए हैं।
इसीलिए यहां से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाते है। बताया जा रहा है कि हुड्डा का हेलीकॉप्टर 2014 में जब खराब हुआ था। उस वक्त पायलट ने यहां प्रसाद बांटा था। उसके बाद ही हेलीकॉप्टर उड़ा था।
अनाज मंडी में सीएम का हेलीकॉप्टर उतारा गया था। किन्हीं कारणों के चलते हेलीकॉप्टर उड़ नहीं सका। यहां पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
- धर्मपाल, थाना प्रभारी, मतलौडा