फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   problem in fog; plane and train late by shedule

कोहरे ने यात्रियों को कर दिया इतना बेबस कि...

Thu, 19 Dec 2013 08:41 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Dec 2013 08:41 AM IST
विज्ञापन
problem in fog; plane and train late by shedule

कोहरे की वजह से कम विजुअलिटी की वजह से ट्रेन, और विमान यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के कमजोर इक्युपमेंट के कारण मंगलवार को कुल 14 उड़ाने कैंसल करनी पड़ीं। विजिबिलिटी दोपहर को ठीक हुई तो इंडिगो और जेट एयरवेज के विमानों की लैंडिंग हो सकी।

नतीजा हुआ कि यात्री विमानन कंपनियों की खिड़कियों पर अपने रिफंड और आगे की यात्रा के लिए झगड़ते नजर आए।

चंडीगढ़ में कुल 18 फ्लाइट्स हैं। इनमें से तीन फ्लाइट्स ही आपरेट हो सकीं। एक को पुअर विजीबिलिटी की वजह से उतरने की अनुमति नहीं मिली। उसको डायवर्ट करके दिल्ली ले जाया गया।
विज्ञापन


ये विमान उतरे
इंडिगो-चंडीगढ़-बंगलुरु-हैदराबाद
इंडिगो-चंडीगढ़-मुंबई
जेट एयरवेज-चंडीगढ़-मुंबई

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के डायरेक्टर कैप्टन एचएस तूर ने बताया कि चंडीगढ़ में आईएलएस की क्षमता 1200 मीटर है। बुधवार को विजिबिलिटी दो सौ मीटर से लेकर 1200 मीटर तक रही। दोपहर के समय विजिबिलिटी 1200 के करीब हुई तो तीन विमानों की लैंडिंग हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे लेट पहुंची शताब्दी
मंगलवार को सुबह नई दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटा देरी से चंडीगढ़ पहुंची।

ट्रेन का निर्धारित समय सुबह 11:05 बजे है लेकिन, यह दोपहर 1 बजे के बाद पहुंची। शताब्दी के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों के कार्यक्रम खराब हो गए।

रात में आने वाली गोनों शताब्दी भी देरी से चंडीगढ़ पहुंच रही हैं। वहीं ऊंचाहार एक्सप्रेस के बुधवार को 14 घंटे देरी से आने के कारण चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए जाने वाली ट्रेन भी पांच घंटा देरी से रवाना हुई।

10 अन्य गाड़ियां भी लेट
- इलाहाबाद से आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस लगभग 14 घंटा देरी से पहुंची
- लखनऊ से आने वाली सद्भावना डेढ़ घंटे देरी से चंडीगढ़ पहुंची
- हावड़ा से कालका जाने वाली कालका मेल चार घंटा देरी से पहुंची
- हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस 50 मिनट देरी से चंडीगढ़ आई
- ऊना से नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस भी 50 मिनट देरी से चंडीगढ़ पहुंची
- नई दिल्ली से ऊना जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा देरी से आई
-डिब्रूगढ़ से आने वाली ट्रेन ढाई घंटे की देरी से चंडीगढ़ पहुंची
-कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस तीन घंटा देरी से चंडीगढ़ आई
-लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटा देरी से चंडीगढ़ आई
-बांद्रा से आने वाली पश्मिच एक्सप्रेस तीन घंटा देरी से आई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed