फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harjagteshwar's century propels Punjab to the final.

Chandigarh News: हरजगतेश्वर के शतक से पंजाब फाइनल में पहुंचा

Wed, 07 Oct 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Harjagteshwar's century propels Punjab to the final.
चंडीगढ़। पंजाब ने ऑल इंडिया अंडर-16 स्वर्गीय जेवाई लेले मेमोरियल आमंत्रण दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 के फाइनल में जगह बना ली है। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पंजाब ने असम के खिलाफ पहली पारी में 25 रन की बढ़त हासिल कर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया। असम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 90 ओवर में 9 विकेट पर 287 रन बनाए। कप्तान हरजगतेश्वर सिंह खैरा ने 142 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में असम की टीम 81 ओवर में 262 रन पर सिमट गई। पंजाब के स्पिनर सुखमन सिंह सहोता ने 19 ओवर में 31 रन देकर 5 विकेट झटके। पहली पारी में मिली 25 रन की बढ़त पंजाब के फाइनल में पहुंचने में निर्णायक साबित हुई। दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई ने छत्तीसगढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब खिताबी मुकाबले में पंजाब और मुंबई आमने-सामने होंगे। हरजगतेश्वर टूर्नामेंट में सात पारियों में 496 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनका औसत 99.20 है और उन्होंने दो शतक व दो अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, सहोता पांच पारियों में 13 विकेट ले चुके हैं और दो बार 5 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। पीसीए के मानद सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने टीम को फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed