फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   problem for aap in punjab before assembly election, 86 leader including zonal incharge resigned

चुनाव से पहले पंजाब में 'आप' को झटके पर झटके, 86 का इस्तीफा

Mon, 05 Sep 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Sep 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
problem for aap in punjab before assembly election, 86 leader including zonal incharge resigned
गुरिंदर सिंह बाजवा समेत 86 आप नेताओं ने दिया इस्तीफा
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी को झटके पर झटके लग रहे हैं। दरअसल, 86 लोगों ने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के जोनल इंचार्ज गुरिंदर सिंह बाजवा सहित पार्टी के 86 पदाधिकारियों ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


पार्टी के जोनल आफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में सभी जिलों से इसी तरह से बड़े स्तर पर इस्तीफे होंगे।  बाजवा ने कहा कि पार्टी संचालकों की मनमानियों से दुखी होकर वह और पार्टी के अन्य पदाधिकारी इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली से संबंधित लोगों ने पार्टी के प्राथमिक सिद्धांतों, स्वराज, भ्रष्टाचार का खात्मा और नशे को दरिकनार कर पार्टी वालंटियर्स को धोखा देकर उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजवा ने दुर्गेश पाठक और अमृतसर के नेशनल काउंसिल मेंबर अशोक तलवाड़ पर भी टिकटों की बांट में बड़े घोटाले करने के आरोप लगाए।

सुच्चा सिंह को लेकर कही बड़ी बात

problem for aap in punjab before assembly election, 86 leader including zonal incharge resigned
गुरिंदर सिंह बाजवा समेत 86 आप नेताओं ने दिया इस्तीफा
बाजवा ने आरोप लगाया कि पार्टी की पॉलीटिकल अफेयर कमेटी की ओर से 2017 विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई 32 उम्मीदवारों की दो लिस्टों में अन्ना हजारे आंदोलन से लेकर अब तक पार्टी में सेवा कर रहे वालंटियर्स की अनदेखी कर मोटा चंदा देने वाले और दूसरी पार्टियों से नकारे गए कथित नेताओं को तरजीह दी गई।

बाजवा ने कहा कि अमृतसर जोन की पूरी टीम के 80 फीसदी पदाधिकारी और वालंटियर्स उनके साथ हैं। समय की मांग है कि पंजाब को बचाने के लिए सभी साफ छवि वाले नेताओं को एक मंच पर आना होगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सुच्चा सिंह छोटेपुर न तो कांग्रेस और न ही किसी अन्य रिवायती पार्टी में शामिल होंगे। इस अवसर पर उनके साथ सरबजीत सिंह गुमटाला, महिला विंग की अध्यक्ष गुरमिंदर कौर बमरा, कैप्टन विजय शर्मा, सुखबीर सिंह माहल, नरेंद्र सिंह जौहल, कुलदीप सिंह काहलों और सरदारा सिंह उपस्थित थे।

आरोप बेबुनियाद

problem for aap in punjab before assembly election, 86 leader including zonal incharge resigned
पंजाब चुनाव पर केजरीवाल ने जारी किया 'आप' का यूथ मेनीफेस्टो - फोटो : amar ujala
वहीं बाजवा के आरोपों को आप उम्मीदवारों और पदाधिकारियों ने बेबुनियाद और सच्चाई से कोसों दूर बताया है। हलका दक्षिणी के उम्मीदवार डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, हलका अटारी से जसविंदर सिंह जहांगीर, नेशनल काउंसिल सदस्य अशोक तलवाड़, हरभजन सिंह लाभ जोनल इंचार्ज एससी विंग और सरबजोत सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि बाजवा की ओर से दिए गए तथ्य गुमराह करने वाले हैं।

पार्टी के सभी सर्कल इंचार्ज और बूथ इंचार्ज पार्टी के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाजवा और उनके साथी रवायती पार्टियों से टिकट लेने की आशा से आप में आए थे। आशा न पूरी होने के कारण वे खिलाफ बोलने लगे हैं। पार्टी की ओर से टिकटें पारदर्शी ढंग से अच्छी छवि वाले उम्मीदवारों को ही दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed