{"_id":"5eac5b578ebc3e90a24a64d6","slug":"pro-rk-singla-took-charge-of-dui-chandigarh-news-pkl3739638170","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. आरके सिंगला ने लिया डीयूआई का चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. आरके सिंगला ने लिया डीयूआई का चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के डीयूआई का चार्ज शुक्रवार को प्रो. आरके सिंगला ने ले लिया है। साथ ही डीन रिसर्च का चार्ज प्रो. वीआर सिन्हा ने लिया है। प्रो. सिंगला का कहना है कि विद्यार्थियों के हित में निर्णय लिए जाएंगे। पीयू को आगे बढ़ाने में सभी की सहभागिता जरूरी है। नए एकेडमिक कैलेंडर पर विचार चल रहा है। यह जल्द ही पास किया जाएगा। वहीं, डीन रिसर्च कहते हैं कि रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा।
डीयूआई प्रो. शंकरजी झा ने दो साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। 30 अप्रैल की रात को उन्होंने चार्ज छोड़ दिया। वह संस्कृत के प्रोफेसर हैं जो 31 जुलाई तक बने रहेंगे। उसी दिन उनकी सेवानिवृत्ति है। उन्होंने प्रो. सिंगला को ईमेल के जरिये चार्ज दिया है। प्रो. सिंगला का कहना है कि उनकी प्राथमिकताएं कई हैं लेकिन लॉकडाउन खुलने के बाद योजनाएं बनेंगी। हर दिन विद्यार्थियों के हितों को लेकर ऑनलाइन बैठकें की जा रही हैं। छात्रों का कोर्स पूरा करवाने, समय से परीक्षा करवाकर रिजल्ट जारी करवाने, नए सेशन का शुभारंभ करवाने आदि के काम के लिए प्लान तैयार हो रहा है।
वीसी प्रो. राजकुमार ने प्रो. झा को दी बधाई
डीयूआई रहे प्रो. शंकरजी झा के कार्यकाल की वीसी प्रो. राजकुमार ने प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि दो साल उनका कार्यकाल सराहनीय रहा है। उन्होंने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और पीयू को आगे ले जाने के लिए काफी प्रयास किए। उनके द्वारा लिए गए निर्णय भी बेहतर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि आगे भी प्रो. झा से उम्मीद करते हैं कि वह उनके कार्यों में सहयोग करते रहेंगे और पीयू भी उनकी सेवाएं लेता रहेगा। उनका अनुभव काफी है, जो किसी को भी बेहतर रास्ता दिखा सकता है।