फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prize money released to Olympic players Rs 4 crore to Vinesh Phogat

Chandigarh News: ओलंपिक खिलाड़ियों को इनामी राशि जारी, विनेश फोगाट को चार करोड़ मिले

Mon, 19 Aug 2024 07:27 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
Prize money released to Olympic players Rs 4 crore to Vinesh Phogat
प्रदेश सरकार ने विनेश को सिल्वर मेडल की सम्मान राशि देने की घोषणा की थी
विज्ञापन

17 अगस्त को रोहतक में होने वाला सम्मान समारोह आचार संहिता के कारण करना पड़ा रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पेरिस ओलंपिक के मेडल विजेताओं का सम्मान समारोह आचार संहिता के कारण रद्द होने के बाद हरियाणा खेल नीति के अनुसार खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि जारी कर दी गई है। एक ही दिन में विश्व विजेता समेत तीन खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में प्रवेश करके देश का सम्मान बढ़ाने वाली पहलवान विनेश फोगाट को भी सिल्वर मेडल विजेता की सम्मान राशि चार करोड़ रुपये दी गई है। ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को 15-15 लाख की इनाम राशि जारी की गई है। आचार संहिता के कारण 17 अगस्त को रोहतक में होने वाला खिलाड़ियों का सम्मान समारोह रद्द कर दिया गया था।

हरियाणा खेल नीति के अनुसार गोल्ड मेडल विजेता को छह करोड़, सिल्वर मेडल विजेता को चार करोड़, ब्रॉज मेडल विजेता को ढाई करोड़ और हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाती है। इसके तरह कुल आठ खिलाड़ियों को करोड़ों और 16 खिलाड़ियों को 15-15 लाख की इनामी राशि दी गई है।
विज्ञापन


ये बने करोड़पति
मनु भाकर (शूटिंग) - पांच करोड़
प्रदर्शन - 10 मीटर एयर पिस्टल एकल में ब्रॉन्ज और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर मिक्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल।

नीरज चोपड़ा (जैवलिन थ्रो) - चार करोड़
प्रदर्शन- सिल्वर मेडल।

विनेश फोगाट (पहलवान) - चार करोड़
प्रदर्शन - भारत की तरफ से महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान विनेश फोगाट 100 ग्राम वजन ज्यादा होने से अयोग्य घोषित हुई थी। सरकार ने विनेश को सिल्वर मेडल विजेता की सम्मान राशि देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरबजोत (शूटिंग) - ढाई करोड़
प्रदर्शन- मनु भाकर के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल।

अमन सहरावत(पहलवान) - ढाई करोड़
प्रदर्शन - 57 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल।
सुमित कुमार (हॉकी) - ढाई करोड़
अभिषेक नैन (हॉकी) - ढाई करोड़
संजय सिंह (हॉकी) - ढाई करोड़
(हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता)


इन 16 खिलाड़ियों को मिले 15-15 लाख
रीतिका हुड्डा (कुश्ती)
अंतिम पंघाल (कुश्ती)
अंशु मलिक (कुश्ती)
निशा दहिया (कुश्ती)
प्रीति पंवार (मुक्केबाज)
जैस्मिन लेम्बोरिया (मुक्केबाज)
निशांत देव (मुक्केबाज)
अमित पंघाल (मुक्केबाज)
रमिता जिंदल (शूटिंग)
रिदम सांगवान (शूटिंग)
अनीश भानवाला (शूटिंग)
रायजा ढिल्लो (स्कीट शूटिंग)
भजनकौर (तीरंदाज)
किरण पहल (एथलेटिक्स)
सुमित नागल (लॉन टेनिस)
बलराज पंवार (नौकायान)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed