फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Privilege case report against Abhay pending

Chandigarh News: अभय चौटाला के खिलाफ विशेषाधिकार मामले की रिपोर्ट लटकी, पेश नहीं हो रहे विधायक

Wed, 21 Feb 2024 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Privilege case report against Abhay pending
अब समिति अगले सत्र तक देगी अंतिम रिपोर्ट, विधायक जोगीराम व धानक को दिया एक और मौका
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला के खिलाफ विशेषाधिकार हनन मामले की रिपोर्ट इस बार सत्र में पेश नहीं की जा सकी। विशेषाधिकार समिति ने विधानसभा को बताया कि जजपा विधायक जोगी राम सिहाग और अनूप धानक को कई बार साक्ष्य के लिए बुलाया गया है, मगर वह एक भी बार पेश नहीं हुए हैं। बीते सात फरवरी को समिति की बैठक में भी तय किया गया कि दोनों को एक और मौका मिलना चाहिए। दोनों को फिर से मौखिक साक्ष्य देने के लिए बुलाया गया है। ऐसे में कमेटी को अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए अगले सत्र तक समय दिया जाए। इस पर विधानसभा ने उन्हें इसकी मंजूरी दे दी है। दरअसल, जोगी राम और धानक ही अभय के खिलाफ सदन में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाए थे। उसके बाद सदन में उनका प्रस्ताव मंजूर हो गया था।


अंतिम रिपोर्ट तैयार करने में दोनों विधायकों के साक्ष्य जरूरी हैं, मगर वह समिति के सामने पेश नहीं हो रहे। उल्लेखनीय है कि जोगी राम और धानक ने आरोप लगाया कि 21 फरवरी 2023 को शून्य काल के दौरान अभय चौटाला ने हिसार हवाई अड्डे के निकट अधिगृहित भूमि के संबंध में गलत और भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किए। इस दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने इस मुद्दे पर अपनी स्थिति भी स्पष्ट की। इसके बावजूद अभय ने गलत व भ्रामक तथ्य से सदन को गुमराह किया। दोनों विधायकों ने यह भी आरोप लगाया कि सदन में जानबूझकर गलत तथ्य पेश कर सदस्य की प्रतिष्ठा व गरिमा को कम किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब अभय चौटाला सदन में बोल रहे थे तो अन्य सदस्यों के प्रति उनका आचरण अनुचित व असंसदीय था। बाद में इस मामले को सदन ने विशेषाधिकार समिति को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed