फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Private school association met CM.

Chandigarh News: प्राइवेट स्कूल संघ ने सीएम से की मुलाकात

Mon, 01 Apr 2024 01:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:33 PM IST
विज्ञापन
Private school association met CM.
गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद न करने की मांग की
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ का एक प्रतिनिधिमंडल हांसी के विधायक विनोद भ्याना के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला। इस दौरान संघ ने किसी भी प्राइवेट स्कूल को बंद न करने, स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों को 10 साल बाद मान्यता रिव्यू मामले को निरस्त करने व स्कूली सोसाइटियों पर लगाए जुर्माने को माफ करने की मांग को रखा। इस दौरान सीएम ने प्राइवेट स्कूल संचालकों की समस्याओं का जल्द निपटारे का आश्वासन दिया। शिक्षा विभाग ने 4300 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को 31 मार्च के बाद बंद करने के नोटिस जारी किया हुआ। शिक्षा विभाग की इस सख्ती का प्राइवेट स्कूल संघ ने कड़ा विरोध जताया है। प्रतिनिधि मंडल में संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू, अनिल गरसा, प्रदीप यादव, रवींद्र अत्री, संदीप सांपला, बलराज, सरदार हरिंदरपाल सिंह, राजवीर वर्मा, राम अवतार, सतीश वर्मा, दिनेश कौशिक व प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed