फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Private Firm Owner Arrest in Seed Scam, Police Sealed Store

बीज घोटालाः लुधियाना में निजी फर्म का मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने सील किया स्टोर, लाइसेंस रद्द

Mon, 01 Jun 2020 12:45 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 01 Jun 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
Private Firm Owner Arrest in Seed Scam, Police Sealed Store
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

पंजाब पुलिस ने लुधियाना से एक निजी बीज फर्म के मालिक को गिरफ्तार कर पंजाब में धान के बीज घोटाले का पर्दाफाश किया है। यह फर्म मालिक धान की कुछ नई विकसित किस्मों के नाम पर किसानों को नकली बीज बेच रहा था। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि एक निजी फर्म बराड़ बीज स्टोर के मालिक हरविंदर सिंह उर्फ काका बराड़ को लुधियाना पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पीएयू गेट नंबर-1 लुधियाना के बिलकुल सामने चल रहे स्टोर का लाइसेंस रद्द कर इसे सील कर दिया गया है। बराड़ पर धारा 2,3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम और बीज कंट्रोल एक्ट की धारा 3 के तहत पहले ही थाना डिविजन नंबर पांच लुधियाना में केस दर्ज है। अब 56 वर्षीय हरविंदर सिंह से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। डीजीपी ने बताया कि लुधियाना के मुख्य कृषि अधिकारी नरिंदर सिंह बेनीपाल ने बराड़ के बीज स्टोर की चेकिंग की थी और उसे गलत बीज बेचे जाने का दोषी पाया था।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- लव मैरिज के पांच दिन बाद नवदंपती ने की खुदकुशी, पत्नी ने लगाया फंदा, पति ट्रेन के आगे कूदा
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना के पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। मुख्य कृषि अधिकारी को इस टीम में तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया गया है। एसआईटी द्वारा मारे गए छापों के दौरान स्टोर से बीजों का बड़ा भंडार जब्त किया गया है और विश्लेषण के लिए सैंपल कृषि विभाग की लैब में भेजे गए हैं। जांच में कुछ बीच नकली पाए गए हैं।


शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि बराड़ पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी (पीएयू) द्वारा विकसित की गई धान की नई किस्मों (पीआर 128 और पीआर 129) के नामों का इस्तेमाल करके नकली बीज बेचकर किसानों से धोखाधड़ी कर रहा था। संयोगवश, पीएयू द्वारा अभी व्यापारिक तौर पर इन नए बीजों का उत्पादन अभी किया जाना है। अभी तक किसी भी निजी कंपनी को ये नई किस्में सप्लाई नहीं की गई हैं।

किसानों के लिए पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि किसानों के लिए जिला पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9115601160 और 9115601161 भी जारी किए हैं। वे इन पर बीज-खाद बेचने वाली दुकानों द्वारा अधिक दाम वसूलने और उनकी गुणवत्ता पर संदेह होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed