फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prisoner who came for treatment escaped from PGI

इलाज कराने आया कैदी पीजीआई से फरार

Fri, 15 Oct 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Prisoner who came for treatment escaped from PGI
चंडीगढ़। पीजीआई में इलाज के लिए यमुनानगर (हरियाणा) से लाया गया एक कैदी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी है। कैदी की पहचान रजत अरोड़ा के रूप में हुई है, जो दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी है।
विज्ञापन

घटना वीरवार की है। तबीयत खराब होने के चलते हरियाणा पुलिस रजत अरोड़ा को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ लेकर आई थी। यहां पर कैदी का इलाज चल रहा था। इस बीच मौका पाकर कैदी फरार हो गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कैदी की तलाश के लिए सभी थानों को वायरलेस पर सूचना दे दी गई।
विज्ञापन

पुलिस की टीमों ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी जांच की लेकिन कैदी का पता नहीं लग पाया। चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर रामफल, एएसआई रघुबीर सिंह की शिकायत पर यमुनानगर निवासी रजत अरोड़ा के खिलाफ आईपीसी की धारा 223 और 224 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कैदी को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed