{"_id":"5e3e56de8ebc3ee6140f1430","slug":"prisoner-found-hanging-in-bathinda-central-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा केंद्रीय जेल में फंदे पर लटका मिला कैदी, हत्या के आरोप में था बंद, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा केंद्रीय जेल में फंदे पर लटका मिला कैदी, हत्या के आरोप में था बंद, जांच जारी
Sat, 08 Feb 2020 12:06 PM IST
ajay kumar
भारत भूषण, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की हत्या के आरोप में केंद्रीय जेल में बंद पति ने शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी बैरक में कंबल से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान अंग्रेज सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी गांव जीता के रूप में हुई है। थाना कैंट पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएचओ इंस्पेक्टर नरिंदर कुमार ने बताया कि अंग्रेज सिंह ने अपनी पत्नी संदीप कौर की 27 जनवरी 2019 को गला घोट कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
थाना नेहियांवाला पुलिस ने मृतका के भाई सुखपाल सिंह के बयान पर आरोपी अंग्रेज सिंह पर हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। एसएचओ ने बताया कि अंग्रेज की पत्नी उसे शराब पीने से रोकती थी, जिसके कारण दोनों में अक्सर विवाद होता था। 27 जनवरी 2019 को विवाद इतना बढ़ गया कि अंग्रेज सिंह ने पत्नी संदीप कौर की हत्या कर दी।
विज्ञापन