फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prisoner escapes from Guru Nanak Dev Hospital, reaches police station after few hours

Chandigarh News: गुरु नानक देव अस्पताल से भागा कैदी, कुछ घंटों बाद थाने पहुंचा

Fri, 19 Apr 2024 08:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Apr 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
Prisoner escapes from Guru Nanak Dev Hospital, reaches police station after few hours
अभी तक दर्ज नहीं हुआ पर्चा, कार्रवाई के लिए पुलिस सरकार वकील से ले रही राय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। गुरु नानक देव अस्पताल में उपचाराधीन कैदी शुक्रवार की सुबह अचानक ही वार्ड से पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया। पुलिस कार्रवाई से डर कर कुछ ही घंटों बाद अपने जीजा को साथ लेकर पुलिस के सामने पेश हो गया। पुलिस ने इसमें न तो कैदी के खिलाफ और न ही इसकी गार्द में मुस्तैद पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं की।
एसीपी नार्थ वरिंदर खोसा ने बताया कि अस्पताल से भागने के बाद कैदी अपने रिश्तेदार के साथ मजीठा रोड पुलिस थाने में पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक साहिल नामक आरोपी आपराधिक मामले में केंद्रीय जेल फताहपुर में बंद था। दो दिन पहले अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, तो उसे जेल के अस्पताल में दाखिल करवाया। उसकी हालत में सुधार नहीं होती देख जेल के डाॅक्टरों ने वीरवार को उसे गुरु नानक देव अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही उसकी गार्द में दो पुलिसकर्मी वार्ड के बाहर तैनात कर दिए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अस्पताल में उपचार के बाद उसकी तबीयत में कुछ सुधार आया, तो डाॅक्टरों ने उसे अगले एक-दो दिनों में वापस जेल भेजने की बात कही। इसके बाद वह शुक्रवार तड़के अपनी गार्द में तैनात पुलिस कर्मियों को गच्चा देकर वार्ड से भाग गया। पुलिसकर्मी इससे डर गए और बिना पुलिस को सूचित किए उसकी तलाश में जुट गए। इधर, मीडिया की तरफ से मजीठा रोड थाने में इस बाबत पूछने पर पता चला उन्हें इस बाबत कोई जानकारी रही नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि मीडिया से उक्त खबर आने के बाद पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी ही कर रही थी, कि अस्पताल की वार्ड से फरार कैदी साहिल अपने जीजा के साथ मजीठा रोड थाने में पहुंच गया। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर सरकारी वकील से राय ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed