{"_id":"5ddb97f18ebc3e54e561a2ab","slug":"printing-press-work-will-handal-by-dpr-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः प्रोजेक्ट तैयार और प्रिंटिंग का काम अब देखेगा डीपीआर, केंद्र से मांगेंगे डेढ़ करोड़ फंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः प्रोजेक्ट तैयार और प्रिंटिंग का काम अब देखेगा डीपीआर, केंद्र से मांगेंगे डेढ़ करोड़ फंड
Mon, 25 Nov 2019 02:33 PM IST
खुशबू गोयल
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 25 Nov 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सरकारी प्रिंटिंग प्रेस बंद होने के बाद अब प्रकाशन का काम प्रशासन के पब्लिक रिलेशन विभाग को दिया गया है। सरकारी दफ्तरों के लिए हर साल छपने वाली सामग्री की प्रिंटिंग की जिम्मेदारी पब्लिक रिलेशन विभाग को ही देखनी होगी। प्रशासन केंद्र से 1.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड जल्द मांगेगा। इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को अंतिम अनुमति देनी है। उसके बाद फाइल दिल्ली भेज दी जाएगी। लगातार हो रहे घाटे के कारण देश भर के केंद्र शासित प्रदेशों की प्रिंटिंग प्रेस बंद करवा दी गई थी।
इसमें चंडीगढ़ भी शामिल था। प्रिटिंग प्रेस से हर साल विभिन्न विभागों के लिए साढ़े सात हजार डायरी, फोन डायरेक्टरी, टेबल कैलेंडर, दीवार कैलेंडर, स्टैंड वाले कैलेंडर सहित अन्य सामान प्रिंट करवाया जाता था। चूंकि प्रिंटिंग प्रेस में काफी अन्य काम भी होते थे, इसलिए उसका बजट भी ज्यादा होता था। कुछ दिन पूर्व एडवाइजर मनोज परिदा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में कुछ कामों के लिए बजट का आकलन करने को कहा गया था, जिसमें पता चला कि नए वर्ष में विभिन्न विभागों को जाने वाली सामग्री पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च होता है।
नवंबर माह बीतने को है और प्रिंटिंग प्रेस बंद हो चुके हैं। इसलिए नए वर्ष में विभिन्न विभागों को जाने वाली सामग्री को प्रिंट कराने की जिम्मेदारी एडवाइजर ने डीपीआर को दे दी, चूंकि पहले भी हर साल उच्चाधिकारियों के लिए एक हजार डायरी, फोन डायरेक्टरी, टेबल कैलेंडर, दीवार कैलेंडर, स्टैंड वाले कैलेंडर पब्लिक रिलेशन विभाग प्रिंट करवाता रहा है। उसी के आधार पर एडवाइजर ने सभी विभागों के लिए सामग्री प्रिंट कराने के निर्देश दिए हैं।

टेंडर के माध्यम से प्रिंट करवाएंगे सामान
पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी संजय कुमार झा ने बताया कि प्रशासक फिलहाल शहर में नहीं हैं। उनके वापस आते ही फाइल भेजी जाएगी। प्रशासक की अनुमति के बाद फाइल दिल्ली भेजी जाएगी। जहां बताया जाएगा कि प्रिंटिंग प्रेस बंद हो चुका है, इसलिए उसके फंड में से चंडीगढ़ प्रशासन को कुछ रुपये दे दिए जाएं ताकि गवर्नमेंट प्रिंटिंग प्रेस में होने वाले कार्यों को पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट पूरा करा सके। वहां से अनुमति मिलने के बाद टेंडर निकालेंगे और कंपनी को प्रिंटिंग के ऑर्डर देंगे।
डिजाइन लगभग फाइनल, अंतिम रूप देना शेष
पब्लिक रिलेशन के सेक्रेटरी ने बताया कि डायरी, फोन डायरेक्टरी, टेबल कैलेंडर, दीवार कैलेंडर, स्टैंड वाले कैलेंडर का डिजाइन लगभग तैयार है। प्रशासक के आने पर उसका भी अंतिम रूप देना शेष है। चूंकि समय कम है, इसलिए पहले से तैयारी कर रखी है। केंद्र से अनुमति मिलने के बाद तत्काल टेंडर किया जाएगा। डिजाइन फाइनल होगा तो कंपनी को भी प्रिंट करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
सरकारी प्रिंटिंग प्रेस बंद होने के बाद अब नए वर्ष में डायरी, फोन डायरेक्टरी, टेबल कैलेंडर, दीवार कैलेंडर, स्टैंड वाले कैलेंडर सहित अन्य सामान प्रिंट कराने की जिम्मेदारी पब्लिक रिलेशन को दी गई है। जल्द प्रशासक से अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
- संजय कुमार झा, सेक्रेटरी, पब्लिक रिलेशन