फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Principals of Punjab schools have to videography of deterioration of mid-day meal due to flood

Punjab: बाढ़ से खराब हुआ है मिड डे मील का अनाज तो वीडियो बनाकर देना होगा हिसाब, शिक्षा विभाग का आदेश

Thu, 20 Jul 2023 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 11:27 AM IST
सार

शिक्षा विभाग की तरफ से प्रिंसिपलों को हिदायत दी गई कि सबसे पहले वह यह चेक करें कि स्कूलों में मिड डे मील के लिए आया अनाज प्रयोग योग्य है नहीं। अगर अनाज प्रयोग योग्य नहीं होगा तो उन्हें पहले स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को सूचित करना होगा। फिर खराब हुए अनाज की वीडियोग्राफी की जाए।

विज्ञापन
Principals of Punjab schools have to videography of deterioration of mid-day meal due to flood
मिड डे मील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के कई जिलों में तेज बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में रिहायशी एरिया के साथ ही स्कूलों को भी नुकसान पहुंचा है। कई स्कूलों में बच्चों को दोपहर के समय परोसे जाना वाला मिड डे मील तक खराब हो गया है। वहीं, स्कूलों में यह सामान कितना खराब हुआ है इसका हिसाब प्रिंसिपलों को वीडियो बनाकर शिक्षा विभाग को भेजना होगा। यह फरमान शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों को दिया गया है।
विज्ञापन


साथ ही उन्हें हिदायत दी गई है कि विद्यार्थियों को मिड डे मील के रूप में पौष्टिक खाना ही परोसा जाए। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग की तरफ से प्रिंसिपलों को हिदायत दी गई कि सबसे पहले वह यह चेक करें कि स्कूलों में मिड डे मील के लिए आया अनाज प्रयोग योग्य है नहीं। अगर अनाज प्रयोग योग्य नहीं होगा तो उन्हें पहले स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को सूचित करना होगा। फिर खराब हुए अनाज की वीडियोग्राफी की जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab Flood: गुरदासपुर में उज्ज दरिया का उफान, करतारपुर कॉरिडोर के पास जीरो लाइन तक आया पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाज की स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के मेंबरों की मौजूदगी में रिपोर्ट तैयार की जाए। साथ ही उसके बाद एक प्रस्ताव पास कर अनाज को खत्म करने की प्रक्रिया की जाए वीडियोग्राफी इसलिए तय की है, ताकि जरूरत पड़ने पर सारी स्थिति का आकलन किया जा सके। यही रिकॉर्ड प्रिंसिपलों को वीडियोग्राफी के साथ विभाग को देना होगा। अगर स्कूल प्रिंसिपल ऐसा नहीं करते है तो भविष्य में भरपाई उनसे करवाई जाएगी। यह सारा रिकॉर्ड आगे बीडीपीओ देखेगा साथ ही नुकसान की मात्रा को निर्धारित करेगा। सूबे में करीब 12500 सरकारी स्कूलों में 25 लाख विद्यार्थियों को मिड डे मील परोसा जाता है।

पानी की टंकियों को भी करना होगा साफ
विभाग ने पत्र में लिखा है कि जब स्कूलों में पानी इकट्ठा हो जाता है तो उसमें मच्छर पैदा होने का खतरा बन जाता है। इस तरह पानी की टंकियों की उचित सफाई की जाए। साथ ही स्कूलों में साफ सफाई का पूरा ख्याल रख जाए। किसी को भी किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed