{"_id":"5be1d19ebdec2269917262c3","slug":"principal-and-teacher-suspend-in-case-of-sanitary-pad-recovered-from-bathroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः लड़कियों के कपड़े उतरवाने के मामले में प्रिंसिपल और अध्यापिका सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः लड़कियों के कपड़े उतरवाने के मामले में प्रिंसिपल और अध्यापिका सस्पेंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल के शौचालय में सैनेटरी पैड मिलने के बाद लड़कियों के कपड़े उतरवाने के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश पर फाजिल्का जिले के एक सरकारी गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल और अध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश सोमवार रात को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जारी किए गए।
इस रिपोर्ट में स्कूल अध्यापकों की लापरवाही और संवेदनहीनता सामने आई है। फाजिल्का के जिला शिक्षा अधिकारी के मुताबिक प्रिंसिपल कुलदीप कौर और अध्यापिका ज्योति के खिलाफ कंडक्ट रूल्ज के रूल-8 के अधीन चार्जशीट जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस मामले में कोई ढील न बरतने की सख्त हिदायतें जारी करते हुए कहा कि छात्राओं के मान-सम्मान के साथ किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि छात्राओं की तरफ से स्कूल में अध्यापकों द्वारा उनके कपड़े उतरवाने संबंधी शिकायत करने का एक वीडियो सामने आने के बाद यह मामला कैप्टन अमरिंदर सिंह के ध्यान में लाया गया। इस पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार को सोमवार तक जांच मुकम्मल करने और जरूरत के अनुसार अगली कार्रवाई करने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन
जांच कमेटी ने यह निकाला निष्कर्ष
जांच रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल प्रिंसिपल कुलदीप कौर और अध्यापिका ज्योति की हिदायतों पर छात्राओं की दो बार तलाशी ली गई। अबोहर की एसडीएम के दफ्तर में सोमवार को कुलदीप कौर और ज्योति के बयान दर्ज किए गए थे। उनके मुताबिक पहली बार तो आठवीं कक्षा की छात्राओं के कपड़ों की तलाशी ली गई। यह तलाशी मिड-डे मील की रसोई में ली गई और इस दौरान कुलदीप कौर बाहर खड़ी रही। उसके बाद दोनों ने छात्राओं के कपड़े उतरवाकर तलाशी ली।