{"_id":"f151666f5cd168e441f035a1d0130b5d","slug":"prince-narula-became-winner-of-big-boss-season-9-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के मॉडल प्रिंस नरूला ने जीता बिग बॉस सीजन 9","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के मॉडल प्रिंस नरूला ने जीता बिग बॉस सीजन 9
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 24 Jan 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के मॉडल प्रिंस नरूला ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 9वां सीजन जीत लिया है। प्रिंस को प्राइज मनी के रूप में बिग बॉस की तरफ से 35 लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के मॉडल प्रिंस नरूला ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 9वां सीजन जीत लिया है। प्रिंस को प्राइज मनी के रूप में बिग बॉस की तरफ से 35 लाख रुपये दिए गए, जबकि ऋषभ सिन्हा शो के रनरअप रहे। प्रिंस नरूला इससे पहले एमटीवी का शो ‘रोडीज एक्स2’ और ‘स्प्लिट्स विला’ के विजेता रह चुके हैं।
विज्ञापन
अपने कैरियर की शुरुआत बतौर मॉडल करने वाले प्रिंस नरूला ने 2014 में मिस्टर पंजाब प्रतियोगिता के सेकेंड रनरअप रहे थे। प्रिंस और ऋषभ के अलावा मंदाना करीमी और रोशेल मारिया राव भी फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन वे पिछड़ गईं। फिनाले का इवेंट लोनावाला में हुआ। इसमें प्रिंस नरूला को 35 लाख 18 हजार 909 वोट, ऋषभ सिन्हा को 34 लाख 1 हजार 889, मंदाना करीमी को 32 लाख 67 हजार आठ और रोशेल मारिया राव को 27 लाख 56 हजार 708 वोट मिले।
विज्ञापन
रनरअप ऋषभ सिन्हा टीवी एक्टर हैं। उन्होंने ‘कुबूल है’ में अहम रोल किया है। वे इस शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंटर हुए थे, जबकि मंदाना करीमी तेहरान में पली-बढ़ीं। पिछले साल ‘भाग जॉनी’ से बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में एंट्री ली। हाल ही में उनकी नई फिल्म ‘क्या कूल है हम 3’ आई है।
इसके अलावा रोशेल मारिया राव 2012 में मिस इंडिया इंटरनेशनल रह चुकी हैं। आईपीएल के 6वें सीजन में उन्होंने एक्स्ट्रा इनिंग्स को होस्ट किया था। इससे पहले फिनाले की शुरुआत सलमान खान और मौनी रॉय के परफॉर्मेंस से हुई। सलमान ने इस दौरान कई गानों पर डांस किया।