फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prime minister narendra modi launched two msme schemes in ludhiana

मोदी ने लॉन्च की MSME की दो स्कीमें, उद्योगों को लेकर बड़े ऐलान

Tue, 18 Oct 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 18 Oct 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi launched two msme schemes in ludhiana
पंजाब के लुधियाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लुधियाना में एमएसएमई की दो स्कीमों को लॉन्च किया। साथ ही लघु उद्योगों से जुड़े कई बड़े ऐलान किए। मोदी ने देश के उद्यमियों से आह्वान किया कि इनोवेशन, क्वालिटी के जरिये वह ग्लोबल मार्केट को फोकस करें, सरकार उनका हर तरह से सहयोग करने को तैयार हैं। हर उद्यमी मेक इन इंडिया को इतना सशक्त बनाने का सपना देखे कि विश्व बाजार में भारतीय उत्पाद आंख मूंद कर खरीदे जाएं।
विज्ञापन


मोदी मंगलवार को पीएयू परिसर में माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज (एमएसएमई) मंत्रालय के राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में उद्यमियों से रूबरू थे। समारोह में पीएम ने 232 उद्यमियों को एमएसएमई अवार्ड से सम्मानित किया। इस क्षेत्र के उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए 500-500 करोड़ रुपये की एससी/ एसटी हब  और जीरो इफेक्ट जीरो डिफेक्ट स्कीमों का रिमोट कंट्रोल से बटन दबा कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि कम बारिश के कारण दो साल से कृषि क्षेत्र बदहाल रहा। लेकिन मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर ने ऐसा कमाल दिखाया कि भारत ग्लोबल स्लो डाउन के बावजूद विश्व की तेज अर्थव्यवस्था में शुमार रहा। हालत यह रही कि पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को भारत से बल मिलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अवार्ड का लोगो सीने पर लगा सकेंगी लेबर

prime minister narendra modi launched two msme schemes in ludhiana
लुधियाना रैली में PM मोदी का गुरूमंत्र
पीएम ने एलान किया कि उद्यमी अपने विज्ञापन, ब्रांड प्रोमोशन, फैक्टरी के लेबर की वर्दी पर राष्ट्रीय अवार्ड का लोगो लगा सकेंगे। पहले यह संभव नहीं था, सरकार ने नियमों में ढील दी है। अवार्ड का लोगो लगा कर वह यह महसूस कर सकते हैं कि वे राष्ट्रीय अवार्ड विजेता इकाई का हिस्सा हैं।

जीरो डिफेक्टर जीरो इफेक्ट से विश्व प्रतिस्पर्धी बनेंगे उद्योग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट योजना से उद्यमी विश्व प्रतिस्पर्धी बन पाएंगे। इसके तहत उम्दा काम करने वाले उद्यमियों को पांच पुरस्कार दिए जाएंगे। इस मूवमेंट के जरिये दस लाख इकाईयों को प्रतिस्पर्धा में लाने का लक्ष्य है। इन इकाईयों को 50 पैरामीटर पर खरा उतरना होगा। फिर सरकार एक सर्टिफिकेट देगी।

इस सर्टिफिकेट के जरिये विश्व बाजार में उद्यमियों को नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल वीके सिंह बदनौर, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, केंद्रीय एमएसएमई मंत्री कलराज मिश्र,  प्यूष गोयल, राज्य मंत्री गिरीराज सिंह, हरि भाई चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।

मोदी ने महिलाओं के साथ चलाया चरखा
मोदी ने खादी को बढ़ावा देने के मकसद से महिलाओं को चरखे बांटे और लोगों को खादी अपनाने के लिए प्रेरित किया। मोदी ने महिलाओं के बीच बैठ कर कुछ देर के लिए चरखा भी चलाया और लोगों को खादी को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उनका तर्क रहा कि आजादी से पहले खादी फार नेशन थी अब खादी फॉर फैशन है। प्रधानमंत्री ने कॉयर बोर्ड की प्रदर्शनी भी देखी और विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed