फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Primary treatment of children will be done in Anganwadis, first aid kits will be purchased.

Chandigarh News: आंगनबाड़ियों में होगा बच्चों का प्राथमिक इलाज, खरीदी जाएंगी फर्स्ट एड किट

Wed, 03 Jul 2024 07:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
Primary treatment of children will be done in Anganwadis, first aid kits will be purchased.
हाई पावर परचेज कमेटी ने दी साढ़े 15 करोड़ रुपये के सामान खरीद को मंजूरी
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा की आंगनबाड़ियों में अब बच्चों के चोटिल होने के बाद उनका प्राथमिक इलाज भी किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा सरकार ने फर्स्ट एड किट खरीदने का फैसला लिया है। हरियाणा हाई पावर परचेज कमेटी ने इसे मंजूरी दे दी है। आंगनबाड़ियों में बच्चों के साथ हो रहे हादसों के बाद से यह फैसला लिया गया है, ताकि अगर बच्चे के साथ कोई हादसा होता है तो बच्चे को प्राथमिक उपचार आंगनबाड़ी में ही दिया जा सके।
हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास और परिवहन मंत्री असीम गोयल ने की। इनके अलावा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल भी उपस्थित थे। मौके पर बैठक में परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त अमनीत पी. कुमार, परिवहन विभाग के निदेशक सुजान सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन


बसों की बैटरी समेत अन्य खरीद को मंजूरी
परिवहन मंत्री असीम गोयल ने बैठक के बाद बताया कि बैठक में करीब साढ़े 15 करोड़ रुपए के सामान की खरीद को मंजूरी दी गई है। प्रदेश के कई शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इन बसों की मॉनिटरिंग और मैनेजमेंट के लिए आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम) के लिए एक कंपनी को टेंडर दिए हैं। प्रथम चरण में 11 नगर निगमों में ये इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी और उसके बाद अन्य शहरों में भी चलाने की योजना बनाई गई है। बैठक में हरियाणा रोडवेज की एसी बसों के बीमा करने, ई-टिकटिंग के रोल, बसों की बैटरी, मोबाइल ऑयल समेत अन्य आवश्यक कलपुर्जों की खरीद के टेंडर को भी अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

असीम गोयल ने कहा कि प्रदेश का राज्य परिवहन विभाग अपनी सेवा के लिए देशभर में विशेष पहचान रखता है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि रोडवेज बेड़े को अत्याधुनिक तकनीक से लबरेज किया जाए। पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed