{"_id":"8781b1dc8ba2ad2921c3f8cd8d22edc3","slug":"priest-will-play-holy-with-baba-bhole-bhandari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा भोले भंडारी के साथ पुजारी खेलेंगे होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा भोले भंडारी के साथ पुजारी खेलेंगे होली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 09 Mar 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल के पुजारी बाबा भोले के दरबार में उन्हीं के साथ होली खेलेंगे। यह फैसला देवालय पूजक परिषद की शुक्रवार को हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
परिषद के कोषाध्यक्ष लाल बहादुर दुबे ने बताया कि सेक्टर-8 के प्राचीन शिव मंदिर में 13 मार्च दिन वीरवार को कार्यक्रम आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि भजन गायक बीरेंद्र हरि भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। पुजारियों की संस्था देवालय पूजक परिषद के सभी पदाधिकारी होली मिलन समारोह में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम दोपहर बाद दो बजे से मंदिर परिसर में होगा। रंग अबीर और गुलाल के साथ ही साथ फूलों की पंखुड़ियां भी बिखेरी जाएंगी।
बैठक में परिषद के चेयरमैन पंडित अयोध्या प्रसाद, संरक्षक उमा शंकर पांडेय, अध्यक्ष ईश्वर चंद्र शास्त्री, महासचिव ओम प्रकाश शास्त्री उपस्थित हुए।