फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pride walk on Sukhna Lake with open hand, transgenders put on Punjabi giddha

ओपन हैंड से सुखना लेक पर हुआ प्राइड वॉक, ट्रांसजेंडरों ने डाला पंजाबी गिद्दा

Mon, 11 Apr 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Pride walk on Sukhna Lake with open hand, transgenders put on Punjabi giddha
कैपिटल कांप्लेक्स स्थित ओपन हैंड पर एलजीबीटी प्राइड वॉक के दौरान पहुंचीं युवतियां। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। ट्रांसजेंडरों को अपनी लैंगिकता पर गर्व का एहसास कराने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश देते हुए शहर में रविवार को दसवें प्राइड वॉक का आयोजन हुआ। ओपन हैंड से शुरू हुए इस वॉक का समापन शाम 6 बजे सुखना लेक पर हुआ। यह ट्रांस वुमन, ट्रांस मैन, इंटरसेक्स, नॉन बाइनरी, लेस्बियन, गे और बाइसेक्सुअल के अधिकारों और अस्तित्व के बारे में बात करने का एक सुंदर और शांत तरीका है।
विज्ञापन

प्राइड वॉक एक आंदोलन है जो ट्रांसजेंडरों और एलजीबीटी कम्युनिटी के लिए यौन विविधता का जश्न मनाता है। यह वॉक उनकी गरिमा, समान अधिकार और उनके रोजमर्रा के जीवन में सामना करने वाले मुद्दों के बारे में समाज की जागरूकता बढ़ाने के एक प्रभावशाली तरीके के बारे में बात करता है। इस वॉक का आयोजन सक्षम ट्रस्ट की तरफ से किया गया। इसमें सिटको, द ललित, केशव सूरी फाउंडेशन, द हमसफर ट्रस्ट मुंबई, कनेक्ट प्रोजेक्ट, वैंडी स्टूडियो, एफपीएआई, पीओडीएचए, द पर्पल काउच, ग्लिम्प्स मैगजीन और रेडियो पंजाब ने सहयोग दिया। प्राइड परेड का समापन सुखना लेक पर हुआ, जहां ट्रांसजेंडरों ने गिद्दा डाला। परेड के माध्यम से आम स्टूडेंट्स को ट्रांसजेंडर अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें भी दूसरों की तरह समाज में समानता का भाव देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed