फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prices in Chandigarh increase for the 14th time in May, petrol crossed Rs 90

चंडीगढ़ में मई में 14वीं बार बढ़े दाम, 90 रुपये पार हुआ पेट्रोल

Fri, 28 May 2021 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Prices in Chandigarh increase for the 14th time in May, petrol crossed Rs 90
चंडीगढ़। महामारी के बीच पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मई में 14वीं बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इससे चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। वीरवार को पेट्रोल 90.11 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 84.27 रुपये प्रति लीटर रहा। वहीं, मोहाली और पंचकूला में भी पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। मोहाली में वीरवार को पेट्रोल 95.52 रुपये और डीजल 87.11 रुपये प्रति लीटर जबकि पंचकूला में 91.09 और डीजल 84.70 रुपये प्रति लीटर बिका।
विज्ञापन

आम लोगों की चिंता है कि जिस तरह से पेट्रोल-डीजल में आग लगी है, कहीं इसका असर दूसरी जरूरी चीजों पर न दिखने लगे। आमतौर पर माना भी जाता है कि पेट्रोल के रेट में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ती है।
विज्ञापन

30 अप्रैल 2020 को पेट्रोल 65.82 रुपये प्रति लीटर था
पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी पिछले कई महीने से जारी है। 30 अप्रैल 2020 को चंडीगढ़ में पेट्रोल 65.82 रुपये प्रति लीटर था। इस दौरान कोरोना की पहली लहर थी। लॉकडाउन लगने से सारा कामकाज ठप हो गया। कोरोना की रोकथाम के लिए सरकारी खजाने से मदद की जा रही थी। इससे यूटी और केंद्र सरकार का भी बजट गड़बड़ाने लगा था। इस कमी को पूरा करने के लिए पेट्रोल व डीजल पर टैक्स बढ़ा दिया गया था। पहले केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई और फिर चंडीगढ़ प्रशासन ने करीब पांच फीसदी वैट बढ़ा दिया। रेट बढ़ने से चंडीगढ़ में पेट्रोल 68.62 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 62.02 रुपये प्रति लीटर हो गया था। उस समय रेट कम थे, तो लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं आई, लेकिन उसके बाद लगातार धीरे-धीरे पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी चालू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी या वैट कम हो, तभी मिलेगी राहत
पेट्रोल-डीजल के दाम सीधे वैश्विक कच्चे तेल की दरों से जुड़े हैं। जब भी कच्चे तेल के दाम बढ़ते हैं तो पेट्रोलियम कंपनी रेट बढ़ा देती हैं। हालांकि दरें ज्यादा होने के पीछे सबसे बड़ी वजह केंद्र व राज्य सरकार की ओर से लगाए जाने वाला टैक्स होता है। इंडियन ऑयल के मुताबिक, 16 मई को पेट्रोल का बेस प्राइज 34.19 रुपये था। इसमें एक्साइज ड्यूटी, वैट, डीलर का कमीशन मिलाकर इसका मूल्य 90 रुपये जाकर पहुंचता है। राज्य व केंद्र सरकार दाम घटाए तभी राहत मिलने के आसार हैं।

मई में कब-कब बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
तारीख पेट्रोल डीजल
एक मई 86.99 80.43
चार मई 87.15 80.62
पांच मई 87.31 80.81
छह मई 87.53 81.09
सात मई 87.80 81.40
10 मई 88.05 81.73
11 मई 88.31 82.03
12 मई 88.55 82.28
14 मई 88.82 82.62
16 मई 89.05 82.89
18 मई 89.31 83.17
21 मई 89.50 83.46
23 मई 89.66 83.73
25 मई 89.88 83.98
27 मई 90.11 84.27
कोट
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का सीधा असर परिवहन पर पड़ता है। इससे महंगाई बढ़ती है। केंद्र व राज्य सरकार चाहे तो अपने टैक्स पर कटौती कर जनता को फायदा पहुंचा सकती है।
-कपिल सब्बरवाल, सीए चार्टेड अकाउंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed