{"_id":"7764e91787817688b64c02ec92f0b44e","slug":"preview-of-punjabi-movie-double-the-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल द ट्रबल: एक्शन के साथ जबरदस्त कॉमेडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल द ट्रबल: एक्शन के साथ जबरदस्त कॉमेडी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Oct 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीवुड ने बॉलीवुड को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। गोविंदा और शक्ति कपूर जैसे स्टार्स ने पालीवुड में कदम रखे, तो अब दिग्गज निर्माता-निर्देशक सुभाष घई भी बोल पड़े....कैरी ऑन जट्टा।
विज्ञापन
शो मैन सुभाष घई मुक्ता आर्ट के बैनर तले लेकर आ गए हैं डबल धमाका यानी डबल द ट्रबल। शो मैन की इस फिल्म में हैं बालीवुड हीरो धमेंद्र, पंजाबी स्टार गिप्पी ग्रेवाल और मुंबइया बाला मनीषा लांबा।
विज्ञापन
कमेडी का तड़का लगाने के लिए उनकी फिल्म में होंगे गुरप्रीत घुग्गी और बिल्लू बकरा यानी बीएन शर्मा।
सुभाष घई ने मुक्ता आर्ट के बैनर तले बनने वाली अपनी पहली पंजाबी फिल्म की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह धर्मेंद्र का बड़प्पन है कि उन्होंने इस फिल्म में काम करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
वह पंजाब के हैं और पंजाबी फिल्म बनाने की इच्छा बरसों से थी। यह इच्छा अब पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत पंजाबी फिल्म से की थी, जिसमें वह हीरो थे।
उस फिल्म में उनकी हीरोइन राधा सलूजा थीं। सुभाष घई ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री हमेशा मार्केट ट्रेंड को देखती है। पहले फाइटिंग ज्यादा होती थी, अब प्यार ज्यादा हो रहा है। कॉमेडी फिल्म तो एवरग्रीन होती हैं।
सुभाष घई ने कहा कि पंजाबी की तीन बात खास हैं। उनका दिल बड़ा होता है, दिलेर होते हैं और हंसना तो ऐसा कि हमेशा परेशानी में भी मुस्कुराते हैं।
सुभाष घई ने कहा कि डबल द ट्रबल में बेशुमार कमेडी होगी। इसमें गिप्पी ग्रेवाल और धर्मेंद्र दोनों के ही डबल रोल हैं। यह उनकी पहली पंजाबी फिल्म होगी।
इसके बाद वे पंजाबी में एक्शन और गंभीर मुद्दों पर आधारित फिल्में भी बनाएंगे। सुभाष घई ने कहा कि पालीवुड को बालीवुड पसंद करने लगा है।
सुभाष घई का अनुभव
-1940 में पड़ोसी-पड़ोसी के लिए जान दे देता था।
-1960 में पड़ोसी-पड़ोसी से रोटी बांटकर खाता था।
-1980 में पड़ोसी-पड़ोसी से जलने लगा।
- 2000 में पड़ोसी ने पंडोसी की जान लेने लगा।
सानेवाल से शूटिंग पर आ जाता साईकिल पर:धमेन्द्र
साइकिल से आ जाऊंगा यहां
फिल्म स्टार धर्मेंद्र ने कहा कि पंजाबी फिल्मों में काम करने की उनकी तमन्ना थी और अब वह एकबार फिर से काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाबी फिल्मों का हिस्सा बनने की इतनी खुशी है कि चंडीगढ़ मे फिल्म की शूटिंग होगी तो मैं सानेवाल से साइकिल पर चंडीगढ़ आ जाऊंगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब से मेरे फिल्मी कैरियर की शुरुआत हुई और यह जारी है। धर्मेंद्र इस फिल्म मेेें एक वकील का किरदार निभा रहे हैं। ऐसा वकील, जिसका काम झूठ को सच साबित करना है।
मेरी तो खुशी का ठिकाना नहीं-गिप्पी
जब मैं छोटा था, तो अक्सर लोग डांटते थे कि क्या धर्मेंद्र बनना है। तभी सोच लिया था कि एक दिन धर्मेंद्र के साथ काम करना है। अब मुझे यह मौका मिला है और इससे बड़ी बात उनके लिए कुछ नहीं हो सकती।