{"_id":"65b2d69217fb51d57e014b34","slug":"presidents-life-saving-award-to-chandigarh-police-sub-inspector-sudesh-kumar-chandigarh-news-c-16-sml1026-337862-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुदेश कुमार को राष्ट्रपति जीवन रक्षक अवाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुदेश कुमार को राष्ट्रपति जीवन रक्षक अवाॅर्ड
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुदेश कुमार को दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति जीवन रक्षक अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें यह अवार्ड प्रदान करेंगी। दड़वा पुलिस चौकी के इंचार्ज सुदेश कुमार ने 11 जुलाई 2023 को नाले में गिरे बलटाना के रहने वाले 40 वर्षीय अभिनव की जान बचाई थी।
सुदेश कुमार ने बताया कि अभिनव मक्खनमाजरा पुल के नीचे नाले में गिरा हुआ था और उसका सिर पानी के अंदर था। पुलिस दल गश्त कर करते हुए मौके पर पहुंचा तो सुखना चो पर कुछ बच्चे मछलियां पकड़ रहे थे। पुलिस ने उनको वहां से हटाया। इसी दौरान एक बच्चे ने बताया कि एक व्यक्ति नाले में गिरा हुआ है। इसके बाद उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर उफनते नाले में छलांग लगा दी और अभिनव को नाले से बाहर निकाला। इसके बाद उसे जीएमसीएच-32 पहुंचाया गया।
इसके अलावा 10 जुलाई 2023 को तेज बारिश के बीच चौकी इंचार्ज सुदेश कुमार ने पुलिस पार्टी समेत अपने क्षेत्र में बाबा बालक नाथ मंदिर के दो पुजारियों की जान बचाई थी। तेज बारिश के दौरान पुलिस पार्टी ने गर्चा मोड़ के पास नाका लगाया हुआ था। इसी बीच चौकी इंचार्ज ने हालात का जायजा लेने के लिए पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को बुलाया। उनसे बात करने पर पता चला कि जिस जगह बरसात का पानी ज्यादा भरा हुआ है, वहां पर नीचे एक बाबा बालक नाथ मंदिर है और वहां अंदर दो पुजारी फंसे हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पुजारियों को बचाने के साथ एक ट्यूबवेल के पास टैंक बनाते समय फंसे तीन कर्मियों को भी बचाया था। इस बात की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग को भी दी गई थी। इससे पहले चौकी इंचार्ज ने टीम समेत तीनों कर्मियों को दीवार के सहारे ऊपर चढ़ाकर बचाया था। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में करीब डेढ़ घंटा लगा था।