{"_id":"5960ebe24f1c1b02288b469d","slug":"presidential-candidate-meira-kumar-in-chandigarh-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव: कांग्रेस की 'मीरा' आज चंडीगढ़ में, सांसदों-विधायकों से करेंगी मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति चुनाव: कांग्रेस की 'मीरा' आज चंडीगढ़ में, सांसदों-विधायकों से करेंगी मुलाकात
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
मीरा कुमार
- फोटो : SELF
राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार रविवार को चंडीगढ़ आएंगी। वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए कांग्रेस के विधायकों और सांसदों को संबोधित करेंगी।
कांग्रेस विधायक दल के कार्यालय सचिव एसी कौशिक ने बताया कि मीरा कुमार अपनी चुनावी मुहिम के संबंध में पंजाब भवन में शाम सात बजे पार्टी सांसदों व विधायकों से मिलेंगी। यह बैठक सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मीरा कुमार की चुनावी मुहिम में मदद करने को बुलाई है। इस मीटिंग में पार्टी केसभी सांसदों और विधायकों को आमंत्रित किया गया है।