{"_id":"c4381f3637a76c3fe1e1481460df40d2","slug":"president-s-police-medal-to-haryana-police-employees-on-independence-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर इन कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर इन कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 16 Aug 2015 10:17 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के डीजी शील मधुर और एडीजीपी प्रशांत कुमार अग्रवाल को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस के 14 अन्य अधिकारियों को भी सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। डीजी शील मधुर इस समय गुड़गांव में पुलिस रिफार्म का जिम्मा संभाल रहे हैं। जबकि एडीजीपी प्रशांत कुमार अग्रवाल पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात हैं।
विज्ञापन
जिन अधिकारियों को पुलिस पदक दिए गए, उनके नाम हैं- डा. बिनय कुमार सिन्हा (एडीजीपी, राज्य विजिलेंस ब्यूरो भौंडसी गुड़गांव), सुरिंदर पाल सिंह (अतिरिक्त एसपी अंबाला), सुरिंदर मोहिनी (डीएसपी फस्ट बटालियन एचएपी अंबाला सिटी), दलीप कुमार (एसीपी मुख्यालय पंचकूला), अजय कुमार (इंस्पेक्टर सीआईडी सिरसा), ज्योति शील (इंस्पेक्टर सीआईडी रोहतक), राजीव मोहन (सब इंस्पेक्टर एससीआरबी मुख्यालय मधुबन), सुलतान सिंह (सब इंस्पेक्टर पंचकूला), सिकंदर लाल (सब इंस्पेक्टर सीआईडी अंबाला), जितेंद्र सिंह (ओआरपी सब इंस्पेक्टर एचएपी मधुबन), देवीलाल (अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर, एडीजीपी लॉ एंड आर्डर के आफिस में तैनात), सीमा गुप्ता (अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर डीजीपी आफिस में तैनात) और सुरेश चंद (अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर पंचकूला)।
विज्ञापन