फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   president pranab mukherjee will inaugrate geeta jayanti, sunita williams will join programme

गीता महोत्सवः राष्ट्रपति मुखर्जी करेंगे उद्धाटन, सुनीता विलियम्स आएंगी

Tue, 11 Oct 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Tue, 11 Oct 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
president pranab mukherjee will inaugrate geeta jayanti, sunita williams will join programme
गीता जयंती में आएंगी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स
5 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का उद्घाटन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी करेंगे, वहीं कार्यक्रम में सुनीता विलियम्स भी शिरकत करेंगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि 5153 वीं गीता जयंती पर गीता का शाश्वत संदेश वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के लिए कुरुक्षेत्र में यह आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से विशेषज्ञ और विद्वानों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


इनमें अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और सीनेटर तुलसी गैबार्ड भी अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। उद्घाटन के मौके पर पूरे हरियाणा से 18000 विद्यार्थी कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध ब्रह्म सरोवर पर गीता के श्लोकों का उच्चारण करेंगे। इस मौके पर देश भर के 574 शहरों से पहुंचने युवक-युवतियां गीता के श्लोक का उच्चारण करेंगे। इस मौके पर आर्ट शो, साहित्यिक स्पर्धाएं और उत्सवों का 10 दिसंबर तक आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम ने बताया कि नौ दिसंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुरुक्षेत्र) के परिसर में आधुनिक जीवन में गीता की प्रासंगिकता पर एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार भी आयोजित होगा। यह हेनरी डेविड थोरो, आरडब्ल्यू. एमर्सन, एल्डस हक्सले, शोपेनहॉयर और जे. रॉबर्ट ऑप्पेनहाइमर के विचारों और अनुभवों को सांझा करने की सदियों से चली आ रही परंपरा को जारी रखने का एक बेहतरीन मंच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed