{"_id":"67cf52b0583340272b02d6b4","slug":"president-draupadi-murmu-reached-chandigarh-governor-and-cm-of-punjab-haryana-welcomed-her-chandigarh-news-c-16-pkl1043-654725-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत
विज्ञापन
चंडीगढ़। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे के तहत सोमवार को चंडीगढ़ पहुंच गईं। चंडीगढ़ टेक्निकल एयरपोर्ट पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चंडीगढ़ की विभिन्न सड़कों पर पुलिस का कड़ा पहरा देखा गया। शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनी रही। इसके अलावा शहरभर में राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंजाब राजभवन पहुंचीं। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने एक बार फिर उनका स्वागत किया। राजभवन में राष्ट्रपति के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति 12 मार्च को पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के 72वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगी।