{"_id":"580a3a894f1c1b716b705e26","slug":"preparing-to-beat-gujarat-haryana-in-milk-production-says-op-dhankar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धनखड़ बोले, गुजरात को पछाड़ने की तैयारी कर रहा हरियाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनखड़ बोले, गुजरात को पछाड़ने की तैयारी कर रहा हरियाणा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
गुजरात को पछाड़ने की तैयारी कर रहा हरियाणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में पढ़ी-लिखी पंचायतों को अस्तित्व में लाने के बाद सूबे के कृषि एवं पंचायत विकास मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ अब दुग्ध उत्पादन में गुजरात को पीछे छोड़ने की तैयारी में हैं। हरियाणा में इस समय दो करोड़ 37 लाख टन दूध का प्रतिदिन उत्पादन हो रहा है। जबकि पंजाब में यह उत्पादन 2 करोड़ 50 लाख टन है।
गुजरात का दूध का उत्पादन देश में सर्वाधिक 2 करोड़ 70 लाख टन है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों को यह टारगेट दे दिया गया है कि अतिशीघ्र हरियाणा को दुग्ध उत्पादन में नंबर एक पर लाया जाए। अधिकारियों ने अपने प्रमोशन, सुविधाओं और भत्तों से संबंधित मुददे मंत्री के समाने उठाए हैं। जिसके बाद मंत्री ने यह आश्वासन दिया है कि टारगेट पूरा होते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।
यहां अमर उजाला कार्यालय में बातचीत में धनखड़ ने साफ किया है कि वर्तमान में देसी गाय का ए टू दूध हरियाणा सरकार वीटा के माध्यम से 60 रुपये किलो बेच रही है। आने वाले समय में यह दूध 100 रुपये किलो बिकेगा। दिल्ली में दूध की सप्लाई के साथ एनसीआर क्षेत्र में भी सप्लाई होगी। इंडियन आयल केसाथ हम करार कर रहे हैं। उनके कंपनी आउटलेट पर यह दूध रखा जाए। लक्ष्य यह है कि हरियाणा का दूध दूसरे प्रदेशाें में भी बिके, क्येांकि ए टू दूध में फैट कम होता है।

दूध के बाद मछली पालन पर लगेगा जोर, केंद्र से 153 करोड़ मिले
गुजरात को पछाड़ने की तैयारी कर रहा हरियाणा
- फोटो : अमर उजाला
कृषि मंत्री ने कहा कि गोरसंरक्षण और गोसंवर्धन सरकार का लक्ष्य है। देसी गाय की खरीद पर सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है।
सरकार का दावा: हरियाणा के पशुपालन मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने दावा किया है कि ए टू दूध कई मामलों में भैंस के दूध से बेहतर है। इसका ए टू टाइप प्रोटीन आंख की रोशनी तेज करता है। हृदय और मधुमेह में भी यह फायदेमंद है। इसलिए हमारा फोकस इसकी ब्रांडिंग पर है।
हरियाणा में आर्नामेंटल फिश का उत्पादन बढ़ाएंगे: हरियाणा में मत्स्य पालन विभाग को पांच करोड़ से बढ़ा कर 53 करोड़ तक पहुंचा दिया है। जिसके बाद 153 करोड़ की ग्रांट देने को केंद्र सरकार तैयार हो गई है। हम मत्स्य उत्पादन बढ़ाएंगे, लेकिन हरियाणा में मंासाहार के शौकीन कम हैं। इसलिए हम आर्नामेंटल फिश का उत्पादन करवाएंगे। एक एकड़ की जोत में किसान को पांच लाख की आमदनी होगी। इस मछली को बाहर भेजेंगे।