{"_id":"5f0387008ebc3e42e72b396a","slug":"preparations-to-bring-shooter-nitin-on-production-warrant-in-case-of-firing-on-kothi-of-liquor-trader-chandigarh-news-pkl3804668174","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कारोबारी के कोठी पर फायरिंग करने वाले शूटर नितिन को अगले हफ्ते तक प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब कारोबारी के कोठी पर फायरिंग करने वाले शूटर नितिन को अगले हफ्ते तक प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते 31 मई को शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई की कोठी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में शूटर नितिन नाहर को सेक्टर-34 थाना पुलिस अगले हफ्ते तक प्रोडक्शन वारंट पर शहर लाने की तैयारी में हैं। पुलिस के अनुसार, नितिन अमृतसर पुलिस की रिमांड पर है, वहां से न्यायिक हिरासत में जाने के बाद अगले हफ्ते तक उसे यहां प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
सेक्टर-33 और सेक्टर-9 में शराब कारोबारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में यूटी पुलिस अभी तक सिर्फ लुधियाना निवासी शूटर करण शर्मा समेत सात मददगारों को गिरफ्तार कर सकी है। वहीं, आरोपियों सात गाड़ियां भी बरामद की गईं हैं। वहीं, इस मामले में पांच शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं जबकि शूटर नितिन को पंजाब पुलिस ने अमृतसर से गिरफ्तार कर किया था।
गौरतलब है कि 31 मई को सेक्टर-33 स्थित अरविंद सिंगला के भाई राकेश सिंगला के घर पर कार सवार पांच बदमाश ताबड़तोड़ 17 राउंड फायर कर फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की कार को कब्जे में लेकर शूटरों की मदद करने वाले जीरकपुर निवासी जिम संचालक सेवक उर्फ गुरी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि अंबाला जेल में बंद गैंगस्टर दीपू ने उन्हें काम सौंपा था। इसके बाद पुलिस ने हथियार मुहैया कराने वाले कुलविंदर सिंह उर्फ काला, लुधियाना निवासी शूटर करण शर्मा, पनाह देने वाले शिवा, लक्की और साहब सिंह को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर पंजाब और चंडीगढ़ के बड़े कारोबारों से रंगदारी वसूलने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया था। वहीं, 2 जून को एक बार फिर सेक्टर 9 ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी।