फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparations for Rose Festival are in full swing, Municipal Corporation is still looking for sponsors

Chandigarh News: रोज फेस्टिवल की तैयारियां तेज, अभी भी नगर निगम ढूंढ रहा स्पॉन्सर्स

Fri, 07 Feb 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Rose Festival are in full swing, Municipal Corporation is still looking for sponsors
चंडीगढ़। सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में होने वाले वार्षिक रोज फेस्टिवल की तैयारियां जोरों पर हैं। नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारी वीरवार को स्थल पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। हालांकि, नगर निगम अभी भी फेस्टिवल में होने वाले विभिन्न छोटे-बड़े कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्पॉन्सर्स की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त अमित कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने रोज गार्डन का निरीक्षण किया और आयोजन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सफाई व्यवस्था, पार्किंग, स्टॉल लगाने की जगह और सुरक्षा इंतजामों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने कहा कि फेस्टिवल को भव्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष 21 से 23 फरवरी के बीच सेक्टर-16 के रोज गार्डन में रोज फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम वित्तीय संकट से जूझ रहा है, जिसके चलते रोज फेस्टिवल के आयोजन को लेकर कई चुनौतियां सामने आई हैं। पहले नगर निगम ने इस आयोजन को निजी एजेंसियों के माध्यम से कराने की योजना बनाई थी, लेकिन किसी भी एजेंसी ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। वित्तीय संकट के मद्देनजर नगर निगम को इस आयोजन के लिए स्पॉन्सर की सख्त जरूरत है। सब-कमेटियां स्थानीय व्यापारिक संस्थानों, कॉर्पोरेट्स और अन्य हितधारकों से संपर्क कर रही हैं, ताकि आवश्यक फंड्स एकत्र किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed