{"_id":"a0750a048c736c3cebb0973935a39666","slug":"preparations-for-progressive-punjab-agriculture-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्रीकल्चर समिट की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एग्रीकल्चर समिट की तैयारियां जोरों पर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 29 Jan 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार द्वारा चप्पड़चिड़ी में फरवरी माह में आयोजित की जा रही प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है।
विज्ञापन
प्रशासन की विभिन्न विभागों की टीमें समिट की तैयारियों पूरी मेहनत से जुट गई हैं। समिट स्थल को जाने वाली सड़कों का काम जहां आखिरी चरण में पहुंच गया है।
वहीं, गमाडा ने मीनार के बाहरी हिस्से में आकर्षक फूल एवं पौधे लगाने का काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को डीसी तजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर डीसी पहले मीनार के सीधे बाहरी हिस्से पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने गमाडा द्वारा शुरू किए गए हार्टिकल्चर संबंधी कामों का जायजा लिया।
इस दौरान राज्य के किसानों को खेती संबंधी काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा। प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट 16 से 19 फरवरी तक चप्प्पड़चिड़ी में होगी। इसमें कई राज्यों के किसानों के अलावा विदेशी कंपनियों के आने की उम्मीद है। समिट को कामयाब बनाने के लिए सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कमांडो की गार्दे सुरक्षा में है तैनात
चप्पड़चिड़ी में आने वाले विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस काफी सतर्क है। पुलिस ने पहले की कमांडो की दो गार्दे सम्मिट स्थल पर तैनात कर दी है। इसके अलावा पीसीआर पार्टी को भी रात में गश्त करने की हिदायत दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो सके।