फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparation to open PU main library by ten o'clock at night

पीयू की मुख्य पुस्तकालय रात दस बजे तक खुलने की तैयारी

Fri, 12 Mar 2021 02:49 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
Preparation to open PU main library by ten o'clock at night
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की मुख्य पुस्तकालय एसी जोशी रात दस बजे तक खोलने की तैयारी है। इसका ऊपरी तल, रीडिंग रूम आदि भी खोले जाएंगे। साथ ही छात्रावासों के रात को बंद होने के समय में भी इजाफा हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि एक-दो दिन में इसके लिए आदेश जारी हो सकते हैं। इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पीयू का एसी जोशी पुस्तकालय लॉकडाउन में बंद रहा। उसके बाद धीरे धीरे शोधार्थी पीयू में आने शुरू हुए तो यह पुस्तकालय भी खोला गया। इसका समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक का रखा गया था। छात्रों का कहना है कि पीयू प्रशासन पर काफी दबाव बनाने के बाद यह पुस्तकालय खोला गया था। अब पीयू में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही पढ़ने के लिए किताबों की आवश्यकता अधिक है और बैठने के लिए भी जगह चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों ने पीयू को पुस्तकालय खुलने का समय रात 10 बजे तक करने का आह्वान किया। साथ ही छात्रावासों को भी रात 10 बजे तक खोलने के लिए कहा। एनएसयूआई अध्यक्ष निखिल नरमेटा ने बताया कि पीयू प्रशासन ने उन्हें इनके लिए आश्वासन दिया है। एक या दो दिन में इसके लिए आदेश जारी हो जाएंगे। इससे छात्रों को लाभ मिलेगा। किताबें आदि भी पर्याप्त संख्या में पुस्तकालय से मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed