फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparation to give affiliation of PU to colleges of Haryana

Chandigarh News: हरियाणा के कॉलेजों को पीयू की संबद्धता देने की तैयारी

Thu, 01 Jun 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Preparation to give affiliation of PU to colleges of Haryana
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से हरियाणा के कॉलेजों को संबद्धता देने को लेकर तैयारी चल रही है। हालांकि इसका फैसला पंजाब और हरियाणा की सरकारों की सहमति पर टिका हुआ है। हरियाणा में जब चौधरी बंसी लाल पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, उस दौरान पीयू के एक कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री को छोटी कुर्सी पर बैठाने को लेकर विवाद हो गया था। तब विवादास्वरूप बंसी लाल की सरकार में हरियाणा के कॉलेजों को पीयू से असंबद्ध कर दिया गया था और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के साथ जोड़ दिया गया था। अब लगभग 50 साल के बाद चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की ओर से हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों के साथ पीयू को लेकर वीरवार को बैठक बुलाई गई है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार कॉलेजों को पंजाब यूनिवर्सिटी के साथ संबद्धता दिलवाना चाहती है। क्योंकि पंजाब यूनिवर्सिटी की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। हरियाणा के कॉलेजों की असंबद्धता के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी को 60 प्रतिशत बजट केंद्र और 40 प्रतिशत बजट पंजाब की ओर से देने पर फैसला लिया गया था। अगर हरियाणा वीरवार को होने जा रही बैठक में बजट देने पर सहमति जता देता है तो पंचकूला, अंबाला, शाहबाद जैसे शहरों के निजी और सरकारी कॉलेजों को पंजाब यूनिवर्सिटी के अंतर्गत लाए जाने की संभावना है। इस मामले को लेकर पीयू के पूर्व वीसी प्रो. राजकुमार की ओर से भी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ वर्ष 2022 के आखिर में बैठक की गई थी। इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ प्रो. राजकुमार ने भी सहमति जताई थी। लेकिन बाद में इस मुद्दे पर आगे कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अब दोबारा इस मुद्दे को उठाया गया है और इसका अंतिम फैसला वीरवार को दोनों राज्यों के अधिकारियों की सहमति पर निर्भर करता है।
विज्ञापन


दोनों राज्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी को लेकर वीरवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक की ओर से बैठक बुलाई गई है। इसमें पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। -प्रो. रेणु विग, वाइस चांसलर, पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed